देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए खास सर्विस शुरू की है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए खास सर्विस शुरू की है। अब आपको एटीएम से रकम निकालने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। आप मोबाइल से ही रकम निकाल सकेंगे। एसबीआई ने इसका नाम YONO Cash दिया है। ये सेवा एसबीआई के 1.65 लाख एटीएम पर शुरू होगी। देश में बिना कार्ड के रकम निकालने की सुविधा देना वाला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहला बैंक बन गया है।

खुशी की बात तो यह हैं कि इस नई व्यवस्था से आपके कार्ड से जुड़े फ्रॉड की जोखिम खत्म हो जाएगी। इस सेवा को देने वाले एटीएम का नाम योनो कैश प्वाइंट होगा। इसके लिए ग्राहक को योनो एप पर कैश निकालने का विकल्प मिलेगा। एप में कैश ट्रांजैक्शन के लिए 6 डिजिट का पिन सेट करना होगा। इस ट्रांजैक्शन के लिए उन्हें अपने मोबाइल पर एसएमएम के जरिए 6 डिजिट का रिफरेंस नंबर भी मिलेगा।
वहीं इसके बाद आप अपनी नजदीक के एटीएम में जाकर 30 मिनट के भीतर रकम निकाल सकेंगे। वहां पर आपको 6 डिजिट का पिन और 6 डिजिट का रिफरेंस नंबर डालना होगा। ये डालते ही एटीएम से कैश आपके हाथ में होगा। ये प्रक्रिया बहुत कम समय में पूरी हो जाएगी। आपको पिन मिलने के 30 मिनट के भीतर ही रकम निकालनी होगी। इसके बाद पिन एक्सपायर हो जाएगा। आप दोबारा भी पिन जनरेट कर सकते हैं।
आपको इस बात की जानकारी दें कि योनो डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है जो 85 ई कॉमर्स कंपनियों की सेवा देता है। एसबीआई ने इसे नवंबर 2017 में लॉन्च किया था। फरवरी 2019 तक Yono App के 1.8 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं। इसके 70 लाख एक्टिव यूजर्स हैं। योनो ऐप को एंड्राइड और आईओएस पर डाउनलोड किया जा सकता है।
वहीं SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार के मुताबिक इस सुविधा के जरिए डेबिट कार्ड से जुड़े जोखिम दूर होंगे। उनके मुताबिक अगले 2 साल में योनो के जरिए वो पूरा ट्रांजैक्शन सिस्टम 1 प्लेटफॉर्म के अंदर लाना चाहते हैं। एसबीआई लगातार ग्राहकों की सेवा बढ़ा रहा है। हाल ही में बैंक ने रेपो रेट के साथ लोन और डिपॉजिट लिंक किए थे। कई जगह लोग डेबिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी कर रहे थे। एटीएम मशीन से वो कार्ड की क्लोनिंग कर लेते थे। इसके बाद आपके कार्ड की मदद से रुपए निकालते थे। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। एसबीआई के इस नए कदम से इस तरह की धोखाधड़ी रूकेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications