निजी क्षेत्र अपनी नई विस्तार योजनाओं पर फिलहाल विचार नहीं कर रहा है लेकिन उन्होंने नियोजित चरणों के लिए उधारी जुटाना शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली: निजी क्षेत्र अपनी नई विस्तार योजनाओं पर फिलहाल विचार नहीं कर रहा है लेकिन उन्होंने नियोजित चरणों के लिए उधारी जुटाना शुरू कर दिया है। आपको इस बात की जानकारी दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक अध्ययन से ये बातें सामने आई हैं। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि 2017-18 में निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र कुल 1.49 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करेगा जिसमें से 80,200 करोड़ रुपये की नई मंजूरी वाले परियोजनाएं थी।
हालांकि रिजर्व बैंक के अध्ययन से पता चलता है, 'निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र की पूंजीगत व्यय योजनाओं में यह साल लगातार सातवां सालाना दबाव वाला साल रहा। हालांकि वहीं इससे पहले मंजूर किए जा चुके पाइपलाइन परियोजनाओं से परिकल्पित पूंजीगत व्यय में पिछले साल के पाइपलाइन वाली परियोजनाओं के मुकाबले सुधार नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि बैंकों द्वारा मंजूर की गई परियोजनाओं के पूंजीगत खर्च के चरणबद्घ स्वरूप से संकेत मिलता है कि कुल प्रस्तावित खर्च में से 2017-18 में करीब 38 फीसदी (65,000 करोड़ रुपये), 2018-19 में 24 फीसदी (41,900 करोड़ रुपये) और उसके अगले वर्ष 21 फीसदी (36,800 करोड़ रुपये) रकम खर्च की जाएगी।
वहीं पूर्ववर्ती वर्षों में मंजूर की गई पाइपलाइन परियोजनाओं के आधार पर 2018-19 में नियोजित पूंजीगत व्यय 79,200 करोड़ रुपये हो सकता है, जो पिछले वर्ष से 68,500 करोड़ रुपये का सुधारा दर्शाता है। 2018-19 की पहली छमाही में बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की ओर से कुल 91,400 करोड़ रुपये की लागत वाली 190 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी।
जबकि अध्ययन में पाया गया कि 1.16 लाख करोड़ रुपये की 451 निवेश प्रस्तावों को तीन वित्तीय स्रोतों से मंजूरी दी गई थी। अध्ययन कहता है कि ये स्रोत बैंक और वित्तीय संस्थाएं, बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी), विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) या रुपये वाला बॉन्ड और आरंभिक सार्वजनिक निर्गम शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
