बीएसएनएल जो कि आर्थिक तंगी से जूझ रही है। आज अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देगी। BSNL के सभी इंप्लॉइज को आज यानी शुक्रवार को फरवरी माह का वेतन मिल जाएगा।
नई दिल्ली: बीएसएनएल जो कि आर्थिक तंगी से जूझ रही है। आज अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देगी।
BSNL के सभी इंप्लॉइज को आज यानी शुक्रवार को फरवरी माह का वेतन मिल जाएगा। आपको इस बात से अवगत करा दें कि आज बीएसएनएल करीब सभी 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को सैलरी दे दी। इस बात की जानकारी कंपनी के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि BSNL मार्च में प्राप्त होने वाली 2,700 करोड़ रुपये की राशि में से 850 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वेतन देने के लिए करेगी।

बता दें कि श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में समय से हस्तक्षेप करने के लिए हम टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा को धन्यवाद देते हैं। वहीं उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी इंप्लॉइज को समय से सैलरी मिल जाए। जानकारी दें कि मार्च में आम तौर पर रेवेन्यु प्राप्ति ज्यादा रहती है। हमें मार्च में 2700 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है। इसमें से 850 करोड़ रुपये से सैलरी दी जाएगी।
जियो के बाद केवल BSNL के बढ़ रहे ग्राहक
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि उनका कहना हैं कि रिलायंस जियो के अलावा BSNL एकमात्र टेलिकॉम कंपनी है, जिसके ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे रेवेन्यु बढ़ रहा है। यह भी कहा कि टेलिकॉम मंत्री ने इस मामले में खुद पहल करते हुए निगरानी की और संकट का निपटान किया।
बैंक शुरू कर देंगे 3500 करोड़ की प्रोसेसिंग
टेलिकॉम विभाग ने प्रेसिडेंशियल सैंक्शन से कंपनी को वर्किंग कैपिटल की पूर्ति में मदद की और इस बारे में एक लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया। श्रीवास्तव ने बताया कि हम इस लेटर को शुक्रवार को बैंकों को देंगे और उसके बाद वे BSNL को जरूरी 3500 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल की प्रोसेसिंग शुरू कर देंगे।
इंप्लॉइज को भी दिया धन्यवाद
श्रीवास्तव ने BSNL के उन कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सर्विसेज जारी रहें। कहा कि टेलिकॉम विभाग के सहयोग से आगामी महीनों में वेतन वितरण में कोई विलंब नहीं होगा। BSNL के पूरे भारत में 1.76 लाख इंप्लॉई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैलरी संकट की सभी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए अगले महीने से कर्मचारियों को समय पर तन्ख्वाह मिलेगी।
बता दें कि कंपनी की तरफ से खबरें आ रही थीं कि होली से पहले कर्मचारियों की बकाया फरवरी महीने की तन्ख्वाह दे दी जाएगी लेकिन कंपनी ने अब उसे होली से करीब हफ्तेभर पहले ही देने का फैसलाले लिया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications