आज सोने के भाव में कुछ खास हलचल नहीं रही। हालांकि चांदी के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: आज सोने के भाव में कुछ खास हलचल नहीं रही। हालांकि चांदी के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 15 रुपए फिसलकर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 410 रुपए लुढ़ककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव
इस बात की जानकारी दें कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर 7.85 डॉलर लुढ़ककर 1,301.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,302.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग घटती है और कीमत में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर लुढ़ककर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां देखें
आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर
वहीं वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू मांग सुस्त पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 15 रुपए फिसलकर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 410 रुपये फिसलकर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 110 रुपए की गिरावट के साथ 38,660 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जबकि पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में गिरावट चल रही थी। हालांकि अभी भाव स्थिर है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव का सोने के भाव पर असर होता है। वहीं अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों का असर भी सोने पर होता है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल क्या होगी इससे भी सोने के दाम प्रभावित होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications