स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बैंक ग्राहकों को अनजान लोगों से आने वाले व्हाट्सएप मैसेज के प्रति आगाह किया है। जी हां अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर जरुर पढ़ लें।
नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बैंक ग्राहकों को अनजान लोगों से आने वाले व्हाट्सएप मैसेज के प्रति आगाह किया है। जी हां अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर जरुर पढ़ लें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने अकाउंट होल्डर्स को अगाह किया है कि वो WhatsApp के फेक मैसेज से अवेयर हो जाएं। देश के सबसे बड़े बैंक ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक वॉर्निंग शेयर किया है। हाल के दिनों में यूजर्स के पास फेक वॉट्सऐप मैसेज मिल रहे थे जिसमें उनसे उनकी आर्थिक जानकारी मांगी जा रही थी। इसके बाद ही ट्विटर पर SBI ने ये वॉर्निंग जारी की है।

आपको इस बात की जानकारी दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स से कहा है कि वो बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां किसी के साथ शेयर न करें। वॉट्सऐप पर फेक ऑफर्स और बैंकिंग से जुड़े मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं और इसका शिकार बैंक अकाउंट होल्डर्स हो रहे हैं। ऐसा वॉट्सऐफ पर ही नहीं, बल्कि कॉल्स से भी होता है।
वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ट्वीट में कहा गया है, 'सुरक्षित रहने के लिए अलर्ट रहें। वॉट्सऐप और सोशल मीडिय के जरिए मैसेज में फेक ऑफर्स आपोक भ्रमित कर सकते हैं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना दें और 180011109 नंबर पर कॉल करें।
इतना ही नहीं SBI ने अपने कस्टमर्स को आश्वस्त करते हुए कहा है कि कोई भी उनके अकाउंट को बिना टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन वैलिडेशन के ऐक्सेस नहीं कर सकता है। इसलिए कस्टमर्स से रिक्वेस्ट की गई है कि वो किसी भी हालत मे क्रेडिट अकाउंट, बैंक जानकारी और ओटीपी किसी को भी दें। ऑफर्स के बारे में बैंक ने कहा है कि किसी पोस्ट पर ऑफर की वैलिडिटी जरूर चेक करें।
नेट बैकिंग हैक होने से बचाएं खुद को
वहीं गौरतलब है कि कुछ एसबीआई कस्टनर्स को वॉट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए मैसेज मिल रहे हैं जहां उनसे ओटीपी पूछा जा रहा है। हालांकि इसमें कम पैसों के ट्रांजैक्शन होते हैं, ताकि यूजर्स को पता न चले। अगर आप ओटीपी बता देते हैं तो चांस हैं कि आपकी नेट बैंकिंग हैक हो जाए और वहां से फ्रॉड्स आपके पैसे उड़ा सकते हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications