बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत से लोगों को मिली राहत, जी हां पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।
नई दिल्ली : बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत से लोगों को मिली राहत, जी हां पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। पेट्रोल (Petro) और डीजल (DIESEL) के दामों में बुधवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ था, लेकिन बुधवार को डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

महानगरों में पेट्रोल डीजल की आज की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.41 रुपये 74.49 रुपये, 78.04 रुपये और 75.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 67.37 रुपये, 69.16 रुपये प्रति लीटर, 70.58 रुपये और 71.20 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। मंगलवार को भी डीजल और पेट्रोल का यही रेट था।
मंगलवार पेट्रोल-डीजल आकड़ा
12 मार्च को तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में मंगलवार को तेल की कीमतों में पांच पैसे तक की गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली में पेट्रॉल की कीमत में आज पांच पैसे की गिरावट के साथ अब यह 72.41 रुपये प्रति लीटर हो गयी जबकि डीजल में भी इतनी ही कमी के साथ यह 67.37 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पेट्रॉल की कीमत 72.46 थी जबकि डीजल 67.44 रुपये में बेची जा रही थी।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
