जानकारी दें कि जनवरी के आईआईपी और फरवरी के महंगाई के आंकड़े यह तय करेंगे कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं।
नई दिल्ली: जानकारी दें कि जनवरी के आईआईपी और फरवरी के महंगाई के आंकड़े यह तय करेंगे कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं। बता दें कि 11 अप्रैल को शुरू होने जा रहे चुनावों से पहले 5 अप्रैल को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मौद्रिक समीक्षा समिति की बैठक तय है, जिसमें ब्याज दरों को लेकर फैसला किया जायेगा है।

वहीं इससे पहले बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की थी, जिसके बाद रॉयटर्स के पोल में अर्थशास्त्रियों ने अगली बैठक में भी ब्याज दरों में कटौती किए जाने का अनुमान लगाया था। पोल में अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना था कि आम चुनाव से पहले होने वाली आरबीआई की बैठक में ब्याज दरों में फिर से कटौती की जा सकती है।
हालांकि पिछली बैठक में अप्रत्याशित रूप से आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा करते हुए इसे 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसद कर दिया था। वहीं इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपने मौद्रिक रुख को ''सख्त'' से बदलकर ''सामान्य/न्यूट्रल'' कर दिया है। नीतिगत रुख में बदलाव किए जाने के बाद ही माना जा रहा था कि आरबीआई आगे भी ब्याज दरों में कटौती की राहत दे सकता है।
जानकारी दें कि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी डेटा के मुताबिक जनवरी में खुदरा महंगाई दर कम होकर 2.05 फीसद रही है, जो दिसंबर में 2.11 फीसद थी। वहीं दिसंबर में आईआईपी ग्रोथ रेट 2.4 फीसद रही, जो नवंबर में 0.3 फीसद थी।
दिसंबर महीने में आईआईपी में शानदार सुधार
इस बात से अवगत करा दें कि दिसंबर महीने में आईआईपी में शानदार सुधार देखने को मिला था। आरबीआई ने महंगाई के लिए 4 फीसद (+- दो फीसद) का लक्ष्य रखा है। ईंधन की कीमतों में गिरावट से देश की खुदरा महंगाई दर दिसंबर में घटकर 2.19 फीसद हो गई। नवंबर में यह 2.33 फीसद थी। पिछले कुछ महीनों में महंगाई दर आरबीई के तय लक्ष्य से काफी नीचे रही है।
वहीं ब्याज दरों को तय करने वक्त आरबीआई खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है। अगर आज आने वाले दोनों ही आंकड़े उम्मीद के मुताबिक रहते हैं, तो चुनाव के पहले आरबीआई एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती की राहत दे सकता है, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
