मंगलवार को सोने के कीमत में गिरावट दर्ज की गयी। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव आज तेज रहा।
नई दिल्ली : मंगलवार को सोने के कीमत में गिरावट दर्ज की गयी। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव आज तेज रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 100 रुपए की गिरावट के साथ 33150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय ज्वेलर्स की कम मांग के कारण भाव में गिरावट आई।

हालांकि दूसरी तरफ चांदी के भाव में तेजी आ गई। चांदी का भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 39580 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग रही। ट्रेडर्स के मुताबिक घरेलू ज्वेलर्स और निवेशकों को की कम मांग के कारण सोने का भाव गिरा। शेयर बाजार में तेजी का असर भी सोने की कीमतों पर दिखा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
न्यूयॉर्क में सोना तेज होकर 1,296.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी बढ़कर 15.49 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 100-100 रुपए गिरकर 33,150 रुपए और 32,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 50 रुपए की तेजी के साथ 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 55 रुपए गिरकर 38,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
