Stock Market : सोमवार को शेयर बाजार में आज शानदार तेजी रही। सेंसेक्स 1 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ तो बैंक निफ्टी करीब 6 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 382.67 अंक बढ़कर 37054.10 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 132.60 अंक बढ़कर के साथ 11168 के स्तर पर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या काफी ज्यादा रही। आज 1735 शेयर जहां बढ़कर बंद हुए, वहीं 911 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 163 शेयर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं शाम को डॉलर (DOLLAR) के मुकाबले रुपया (RUPEE) करीब 27 पैसे की मजबूती के साथ 69.88 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य इंडेक्स में रही तेजी
मिडकैप में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है और ये 371 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ है। पीएसयू बैंकों में जोरदार खरीदारी के बल पर बैंक निफ्टी भी 28000 के करीब बंद हुआ है। ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंकों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.3 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.07 फीसदी, मेटल इंडेक्स 2.8 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.5 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि आज के कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने के मिला जिसके चलते निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Bharti Airtel का शेयर करीब 25 रुपये बढ़कर 333.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HPCL का शेयर करीब 14 रुपये बढ़कर 263.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-BPCL का शेयर करीब 20 रुपये बढ़कर 387.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Eicher Motors का शेयर करीब 1101 रुपये बढ़कर 22,972.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 14 रुपये बढ़कर 319.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-NTPC का शेयर करीब 1 रुपये गिरकर 151.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tech Mahindra का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट 807.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 453.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 5 रुपये गिरकर 1,004.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-TCS का शेयर करीब 8 रुपये गिरका 2,014.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : ये है Mutual Fund की पूरी A B C D, थोड़े-थोड़े निवेश को बना दे करोड़ों
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
