पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पेट्रोल 6 पैसे महंगा हुआ है तो वहीं डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ है।
नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम (petrol rate) में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पेट्रोल (petrol) 6 पैसे महंगा हुआ है तो वहीं डीजल (diesel) 11 पैसे सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत (in capital today's petrol rate) 72.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत भी चढ़कर 67.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इन वजह से कीमतों में बढ़ोतरी
आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ने लगी है। पिछले एक महीने में कच्चे तेल के दाम करीब 8 फीसदी तक बढ़ गए है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें तीन महीने की ऊंचाई 64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं, दुनिया की बड़ी रिसर्च फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अपनी हालिया रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि साल 2019 की शुरुआत से ही ओपेक (कच्चे तेल का एक्सपोर्ट करने वाले देश) देशों ने उत्पादन घटा दिया है।
इससे सप्लाई कम हो गई है और डिमांड बनी हुई है। लिहाजा कीमतों में तेजी का रुख है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कीमतें बढ़ती रही तो पेट्रोल-डीज़ल के दामों में तेजी का रुख फिर से बन सकता है और मौजूदा स्तर से दाम 3 रुपये तक बढ़ सकते है।
पेट्रोल आज का रेटे
जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 72.93 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 78.03 रुपये प्रति लीटर जबकि कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 74.48 रुपये प्रति लीटर और तो चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 75.19 रुपये प्रति लीटर रहा।
डीजल आज का रेट
वहीं दूसरी ओर डीजल जयपुर में एक लीटर 69.76 रुपये प्रति लीटर, वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 70.76 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में एक लीटर डीजल 69.33 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में एक लीटर डीजल 71.38 रुपये प्रति लीटर रहा है।
बात करें अगर दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.73 रुपए, 71.61 रुपए, 72.57 रुपए और 72.35 रुपए प्रति लीटर रहीं। वहीं पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.29 रुपए, 71.57 रुपए, 76.25 रुपए, 75.29 रुपए और 75.35 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
