नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर (pf transfer) के लिए अब आवेदन जरूरी नहीं होगा।
नई दिल्ली: नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर (pf transfer) के लिए अब आवेदन जरूरी नहीं होगा। जी हां आपके लिए वाकई बहुत ही अच्छी खबर है। क्योंकि अकसर देखा गया है कि नौकरीपेशा लोग जब जॉब बदलते हैं तो उनके लिए अपने पीएफ अमाउंट (pf amount) को नई कंपनी में ट्रांसफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इतना ही नहीं लोगों को PF अमाउंट के ट्रांसफर के लिए काफी परेशानी होती है। लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से बड़ी सुविधा देने की तैयारी हो रही है।
इसके तहत नौकरीपेशा लोगों को अगले वित्त वर्ष से नौकरी बदलने पर PF अमाउंट ट्रांसफर (pf amount transfer) करने का अनुरोध करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह प्रक्रिया खुद-ब-खुद हो जाएगी। बता दें कि ईपीएफओ के सदस्यों (epfo members) को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (uan)(यूएएन) रखने के बाद भी PF अमाउंट के ट्रांसफर के लिए अलग से अनुरोध करना पड़ता है।
UAN नंबर क्या है
सबसे पहले हम आपको बता दे कि UAN की फुल फॉर्म ( Universal Account Number ) है । UAN नंबर की सबसे ज्यादा जरूरत एक Employee को होती है EPFO के अंदर आने वाले सभी employee को UAN नंबर Provide करवाया जाता है , 1st आप अपना UAN नंबर ऑनलाइन खुद जनरेट कर सकते हो या फिर आप जिस कंपनी में पहली बार काम कर रहे हो तो वो आपको UAN नंबर प्रोवाइड करवाती है , UAN नंबर आपका लाइफ टाइम वही रहेगा जो आपका EPFO से लिंक है ।
UAN नंबर की मदद से कोई भी employee अपना Provident Fund ( EPFO ) Balance कहीं भी चेक कर सकता है । ये एक ऑनलाइन पोर्टल है जहां कोई भी कर्मचारी अपना EPFO बैलेंस बहुत ही आसानी चेक कर सकता है।
PF अमाउंट ट्रांसफर करने के करीब 8 लाख आवेदन हर साल
इस बात की जानकारी दे कि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्रम मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी का कहना हैं कि EPFO प्रायोगिक आधार पर नौकरी बदलने पर PF अमाउंट के ऑटोमेटिक ट्रांसफर के लिए पर काम कर रहा है।जानकारी दे कि सभी सदस्यों के लिए इस सुविधा को अगले साल किसी भी समय शुरू की जा सकती है।
हालांकि अधिकारी के मुताबिक ईपीएफओ ने पेपरलेस वर्क (paperless work) के लिए लगातार काम कर रहा है। अभी 80 प्रतिशत वर्क ऑनलाइन हो रहे हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में नौकरी बदलने पर पीएफ अमाउंट (pf amount) का ऑटोमेटिक ट्रांसफर (automatic transfer) महत्वपूर्ण है। बता दें कि EPFO को हर साल पीएफ अमाउंट का ऑटोमेटिक ट्रांसफर करने के करीब आठ लाख आवेदन मिलते हैं।
नौकरी बदलने पर ईपीएफओ सदस्यों को काफी लाभ
इस बात से अवगत करा दें कि श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि जैसे ही नए नियोक्ता मासिक ईपीएफ रिटर्न (epf return) दायर करेंगे जिसमें नये कर्मचारी का यूएएन भी शामिल होगा। वैसे ही पहले के ईपीएफ योगदान और उसपर मिले ब्याज का ऑटोमेटिक ट्रांसफर (automaatic transfer) हो जाएगा।
इस प्रक्रिया के लागू होने के बाद नौकरी बदलने पर ईपीएफओ सदस्यों (epfo employee) को काफी लाभ होगा। जबकि यूएएन (uan) एक बैंक खाते की तरह हो जाएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि सदस्य जगह या कंपनी बदलता है।
मिस कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस
जिसे अपना पीएफ बैलेंस (pf balance) के बारे में जानना है तो वह एक मिस कॉल कर के भी पता कर सकता है। ईपीएफओ (eepfo) ने बताया है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (registered mobile number) से 011-22901406 पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में कितना पीएफ का बैलेंस (pf balance) है।
बता दें कि मिस्ड कॉल के तुरंत बाद ही एक मैसेज भी आपको मिलता है। यह मैसेज AM-EPFOHO की ओर से आता है। EPFO के द्वारा यह मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में आपके अकाउंट की सारी जानकारी रहती है साथ ही कुछ और डिटेल जैसे कि: मेंबर आइडी, पीएफ नम्बर, नाम, जन्मतिथि, ईपीएफ बैलेंस, अंतिम योगदान. अगर आपकी कंपनी कोई प्राइवेट ट्रस्ट है तो आपको बैलेंस डिटेल नहीं मिलेगा। आपको अपनी कंपनी से इसके लिए संपर्क करना होगा।
ऐप से कर सकते हैं बैलेंस चेक
इसके अलावा पीएफ बैलेंस का पता ईपीएफओ की ऐप से भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications