नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi government) ने आम लोगों के लिए कई योजनाएं (Scheme of Modi government) चलाई हैं। इनमें कई तरह के फायदे हैं, लेकिन हम आज आपको उस योजना की जानकारी दे रहे हैं जिसमें आप अभी जुड़ सकते हैं। पहले इस योजना में केवल साल में एक बार ही जुड़ने का मौका मिलता था, लेकिन अब इसको नियम को बदल दिया गया है। लोग इस योजना में साल में चार तिमाहियों के हिसाब से अब पूरे साल इसमें जुड़ सकते हैं। आइये जानते हैं सी हैं ये योजनाएं।
ये हैं योजनाएं
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) में पहली बार जुड़ने वालों को अब विशेष छूट दी गई है। अभी तक इस योजना में मई में ही जुड़ने का विकल्प मिलता था लेकिन इस योजना में अब साल में 4 वार जुड़ने का मौक दिया जा रहा है। अभी से लेकर मई 2019 तक लोग 86 रुपये देकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) में लोग मई में केवल 12 रुपये देकर जुड़ सकते हैं। इन दोनों योजनाओं में 2-2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। यानी मामूली प्रीमियम (premium) देकर लोग 4 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा ले सकते हैं।
ये है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana)
गरीब और ग्रामीण परिवारों को बुढ़ापे में आर्थिक संकट से बचाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) लॉन्च की थी। 18 से 50 साल तक की आयु का कोई भी व्यक्ति इस बीमा योजना से जुड़ सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को 330 रुपये का सालाना प्रीमियम (premium) देना होता है। यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसमें लाभार्थी की मौत होने की स्थिति में उसके परिवार को दो लाख रुपये की सहायता मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए भी बैंक खाता होना जरूरी है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) से अब तक 5.82 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। सरकार की इस योजना से 96,093 परिवारों को सहारा मिला है। जबकि, 1921.86 करोड़ मूल्य के दावों का निपटान हुआ है।
ये हैं साल में 4 बार जुड़ने का विवरण
-दिसबंर से फरवरी तक 172 रुपये का प्रीमियम (premium) देकर योजना से जुड़ सकते हैं।
-मार्च से मई तक 86 रुपये का प्रीमियम (premium) देकर योजना से जुड़ सकते हैं।
-जून से अगस्त तक 330 रुपये का प्रीमियम (premium) देकर इस योजना से जुड़ सकते हैं।
-सितंबर से नवबंर तक 258 रुपये का प्रीमियम (premium) देकर इस योजना से जुड़ा जा सकता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana)
आज भी देश में बहुत सारे लोग जीवन बीमा से दूर हैं। ऐसे लोगों को जीवन बीमा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) लॉन्च की थी। इस योजना के तहत 18 से 70 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति जीवन बीमा ले सकता है। इस योजना का लाभ बैंक खाताधारकों को ही मिलता है, अगर आपका बैंक खाता नहीं है तो आप इस अच्छी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। खास बात यह है कि इस योजना के लिए हर माह 1 रुपये यानी सालाना केवल 12 रुपये का प्रीमियम देना होता है। इस योजना के तहत दुर्घटना मृत्यु और पूर्ण अपंगता की स्थिति में 2 लाख रुपये और आंशिक अपंगता की स्थिति में 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) में अब तक 15.13 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। इस योजना से 17,601 परिवारों को सहारा मिला है। जबकि 352.02 करोड़ मूल्य के दावों का निपटान किया गया है।
डाकघरों (post office) में भी उपलब्ध होगी सरकार की ये दोनों योजनाएं
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) बैंकों (bank) के अलावा अब डाकघरों (post office) में भी उपलब्ध है।
समय से बीमा दावा (insurance claim) करना जरूरी
इन योजनाओं से जुड़े लोगों के लिए दुर्घटना से 30 दिनों के अंदर अपना बीमा दावा (insurance claim) प्रस्तुत करना जरूरी है। ऐसा होने से 60 दिनों के अंदर बीमा दावे (insurance claim) का निपटारा करने में आसानी होती है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने निकटतम बैंक शाखा (bank) , डाकघर, बीमा कार्यालय या बीमा एजेंट (insurance agent) से संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications