पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav modi) को लंदन में देखा गया है। भगोड़े डायमंड कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर देखा गया।
नई दिल्ली: पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav modi) को लंदन में देखा गया है। भगोड़े डायमंड कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को लंदन की सड़कों पर देखा गया। बता दें कि ऐसा दावा ब्रिटिश न्यूजपेपर द टेलीग्राफ ने किया है। इतना ही नहीं, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया है कि नीरव मोदी अब लंदन के ही एक इलाके में हीरा का कारोबार चला रहा है।
पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) लंदन में घूमता नजर आया। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) से 13,500 करोड़ रुपये के धोखाखड़ी मामले में वांछित भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी जैकेट पहने हुए लंदन में घूम रहा था जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये है।

लंदन के वेस्ट एंड इलाके में नीरव मोदी
जानकारी दें कि रिपोर्ट के मुताबिक पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और डायमंड बिजनेस चला रहा है। वह वीडियो में लगातार नो कमेंट कहता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय अफसरों ने नीरव के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
अलीबाग में बंगले को विस्फोटक से ढहा गया
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि शुक्रवार को नीरव मोदी के महाराष्ट्र के रायगढ़ के अलीबाग में बंगले को विस्फोटक लगाकर ढहा दिया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर विजय सूर्यवंशी ने नीरव मोदी के बंगले को ढहाने की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा कि बंगले को ढहाने का काम नियंत्रित तरीके से किया गया। ये कार्रवाई ईडी के प्रॉपर्टी देने के बाद की गई। ये प्रॉपर्टी रायगढ़ जिले से 90 किलोमीटर दूर है।
नीरव ने विशेष अदालत में दी सफाई
हालांकि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) से 13,500 करोड़ रुपये के धोखाखड़ी मामले में वांछित भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) पर प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। नीरव ने पिछले महीने विशेष अदालत को कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से देश वापस नहीं लौट सकते।
आर्थिक भगोड़ा घोषित करने की मांग
विशेष पीएमएल कोर्ट में ईडी ने याचिका दाखिल कर नीरव मोदी को आर्थिक भगोड़ा घोषित करने की मांग की। इससे पहले ईडी ने 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) घोटाले की जांच के सिलसिले में मेहुल चोकसी के गीतांजलि समूह की कंपनी एब्बेक्रेस्ट लिमिटेड की थाईलैंड में एक फैक्ट्री को जब्त करने का अनुरोध भेजा है, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये है।
नीरव मोदी के खिलाफ 15 फरवरी 2018 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर पिछले साल 15 फरवरी को दोनों आरोपियों के खिलाफ मनी लांडरिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी अब तक चोकसी और नीरव मोदी की 4,765 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
