स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपये सस्ता होकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपये सस्ता होकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 400 रुपये चमककर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना चांदी के दाम
विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुएं सप्ताहांत पर तेजी के साथ बंद हुई। लंदन का सोना हाजिर तेजी के साथ शुक्रवार को 1,298.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1,298.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फरवरी में चीन के नियार्त आकंड़े के नकारात्मक रहने से वैश्विक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका निवेशकों पर फिर हावी हो गयी है जिससे उनका रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी तेजी के साथ शुक्रवार को 15.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। घरेलू जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये की गिरावट में 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये पर टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 400 रुपये चमककर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चाँदी वायदा 420 रुपये की तेजी में 38,730 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
