इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने FAME-2 (फास्ट अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल) स्कीम को शुरू कर दिया है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने FAME-2 (फास्ट अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल) स्कीम को शुरू कर दिया है। इस स्कीम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत की है। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर आपको कई तरह की छूट दी जाएगी। यह स्कीम 2019-2022 तक चलेगी। FAME-2 के तहत अगले तीन सालों के लिए 10 लाख दोपहिया, 5 लाख तीन पहिया, 35000 चार पहिया वाहन और 7090 इलेक्ट्रिक बसों पर सब्सिडी का फायदा मिलेगा। इस स्कीम का फायदा फुल हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर भी मिलेगा।

ग्राहको को होगा इसका फायदा
हालांकि ऐसे में आप अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस योजना का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। नियम के मुताबिक, दो पहिया वाहन पर मैन्युफैक्चरर 20 हजार रुपये का फायदा उठा सकता है और इसका फायदा ग्राहकों को दे सकता है। वहीं बाइक की अधिकतम कीमत 1.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी तरह तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 50 हजार रुपये तक की छूट का फायदा मिलेगा, लेकिन कीमत 5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। चार पहिया इलेक्ट्रिक कार पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगा, लेकिन कीमत 15 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
मारुती सुजुकी भी जल्द ही बाजार में ला रहा इलेक्ट्रिक कार
इस बात से भी अवगत करा दें कि वर्तमान में महिंद्रा (Mahindra), मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) और टाटा मोटर्स (TATA Motors) इलेक्ट्रिक कार बनाती है। इन कारों की कीमत भी 15 लाख के भीतर ही है। जिसकी वजह से स्कीम का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। वहीं महिंद्रा की e2oplus, eVerito इलेक्ट्रिक कार है जिसे खरीदने पर 1.5 लाख तक का फायदा मिलेगा। TATA की Tiago EV खरीदने पर भी 1.5 लाख की छूट मिलेगा। मारुती सुजुकी ने भी घोषणा की है वह बहुत जल्द इलेक्ट्रिक कार बाजार में लेकर आ रही है।
1,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड
इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और इन वीइकल्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड भी रखा गया है। सरकार ने पिछले सप्ताह FAME इंडिया के दूसरे चरण को 1 अप्रैल से तीन वर्षों की अवधि के लिए लागू करने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी।
जानकारी दें कि डिपार्टमेंट ऑफ हेवी इंडस्ट्री की पॉलिसी के अनुसार, इलेक्ट्रिक वीइकल्स के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए FAME के दूसरे चरण में टेक्नॉलजी इंसेंटिव बैटरी साइज से जुड़े होंगे। बसों को छोड़कर प्लग-इन हाइब्रिड सहित सभी वीइकल्स के लिए 10,000 रुपये प्रति KWh का इंसेंटिव दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए 20,000 रुपये प्रति KWh का इंसेंटिव तय किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
