आधार कार्ड (aadhar card) अब भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज (important document) है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड (aadhar card) अब भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज (important document) है। आधार कार्ड पर 12 अंको का एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर (unique identification number) होता है जिसे केंद्र सरकार नियंत्रित करती है। हाल ही में यूआईडीएआई (UIDAI) ने कहा है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्रत्येक ग्राहक के वेरिफिकेशन (customer varifivation) के लिए 20 रुपए और सौदों में धन के लेन-देन (transaction) की पुष्टि के लिए 50 पैसे शुल्क देना होगा। वहीं प्रत्येक ई-केवाईसी (e-kyc)में आधार सेवा के लिए 20 रुपए और धन के प्रत्येक लेन-देन के समय हां या ना की पुष्टि के लिए 50 पैसे का शुल्क लगेगा।

150 रुपये से 200 रुपये तक खर्च
जबकि सरकारी प्रतिष्ठानों और डाकघरों को इस शुल्क से मुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक बताया कि पहले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आधार की सुविधा के बिना एक ग्राहक के सत्यापन पर कम से कम 150 रुपये से 200 रुपये तक खर्च करना पड़ता था।
बिल के 15 दिनों के अंदर भुगतान करना होगा
आधार के जरिए सत्यापन (aadhar varification) में कंपनियों और उनके ग्राहकों-दोनों को सुविधा रहती है। आधार सेवा के लिये यह शुल्क देने के बावजूद वे फायदे में रहेंगे। UIDAI ने यह भी बताया कि इन शुल्क को संबंधित बिल के 15 दिनों के अंदर भुगतान करना होगा। इसके बाद शुल्क का भुगतान करने पर हर महीने डेढ़ फीसदी ब्याज दर से भुगतान करना होगा। जिसके बाद उनके आधाक सत्यापन और ई-केवाईसी सेवाओं (e-kyc service) को रोक दिया जाएगा।
आधार को Paytm से करें डीलिंक
बात अगर पेटीएम की करें तो अगर आप अपने अपने Paytm अकाउंट को आधार से डीलिंक करना चाहते है तो आपको कस्टमर केयर के नंबर 01204456456 पर कॉल करना होगा। यहां आपको बताना होगा कि आप अपने Paytm अकाउंट को आधार से डी-लिंक करवाना चाहते हैं। इसके बाद आपको एक ईमेल आएगा। ई-मेल में बताए गए निर्देश को आपको पूरा करना होगा। इसके बाद 72 घंटों के अंदर आपका आधार Paytm से डी-लिंक हो जाएगा। Paytm अकाउंट से आधार डीलिंक हुआ की नहीं आप इसे तीन दिन के बाद चेक कर सकते हैं।
बैंक अकांउट से करें डीलिंक आधार से
इस दौरान बता दें कि अगर आप अपने आधार को बैंक अकाउंट से डीलिंक करना चाहते हैं तो, आपको बैंक जाना होगा। यहां आप ग्राहक प्रतिनिधि से मिलकर Aadhaar Unlink फार्म मांग सकते हैं। इसके बाद आपको फॉर्म भरना होगा और फिर जमा कर देना होगा। फॉर्म जमा करने के 48 घंटे के अंदर ही आपका आधार बैंक अकाउंट से हट जाएगा। अगर आधार को अपने बैंक अकाउंट से अनलिंक करने में आपको कोई परेशानी आ रही है या फिर आपको कुछ जानना हो तो, आप कस्टमेयर केयर पर फोन करके बात कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
