भारत में सोने के भाव में 8 दिन बाद आज तेजी का रूख देखने को मिला। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखी गई।
भारत में सोने के भाव में 8 दिन बाद आज तेजी का रूख देखने को मिला। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखी गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 33270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। भाव कम होने के कारण ज्वेलर्स ने आज खरीदारी की। पिछले 8 दिन में सोने का भाव 1500 रुपए से ज्यादा गिर गया था।

आपको बता दें कि चांदी के भाव में 120 रुपए की तेजी आ गई और ये 39100 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट की मांग आई। ट्रेडस्र के मुताबिक चीन के एक्सपोर्ट डेटा में गिरावट आई। इसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेत मिले। इसके चलते सोने के भाव में तेजी आई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोने में तेजी आई है। भारत में सोने के आज की कीमत यहां देखें।
वहीं वैश्विक स्तर पर सोने का भाव तेजी के साथ 1290.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 15.08 डॉलर प्रति औंस रहा। दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाला सोना 200 रुपए की बढ़त के साथ 33270 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 200 रुपए की बढ़त के साथ 33,100 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव भी 26,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। भारत में चांदी की कीमत देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जबकि चांदी हाजिर का भाव भी 120 रुपए की तेजी के साथ 39,100 रुपए प्रति किलो हो गया। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 108 रुपए तेज होकर 38310 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्कों का भाव भी आज स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए पर स्थिर रहा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications