Stock Market : गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। आज सेंसेक्स (Sensex) 41.32 अंकों की बढ़त के साथ 36677.42 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 9.1 अंकों की तेजी के साथ 11062.10 अंक के स्तर पर खुला। वहीं गुरुवार को रुपये (Rupee) की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 70.08 रुपये के स्तर पर खुला है।

dollar के मुकाबले Rupee 21 पैसे मजबूत खुला
Forex Market : गुरुवार को रुपये (Rupee) की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 70.08 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं बुधवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 21 पैसे बढ़कर 70.28 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Power Grid Corp का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 189.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 308.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-HPCL का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 249.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tata Motors का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 191.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-IOC का शेयर करीब 1 रुपये बढ़कर 155.65 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Vedanta का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 175.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 715.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-Coal India का शेयर करीब 3 रुपये गिरकर 240.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-Grasim का शेयर करीब 8 रुपये टूटकर 812.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-Yes Bank का शेयर करीब 2 रुपये टूटकर 233.05 रुपये के स्तर पर खुला।
मिक्स हैं ग्लोबल संकेत
भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों की आज मिलीजुली शुरुआत हुी है, लेकिन एसजीएक्स निफ्टी पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। व्यापार घाटा बढ़ने से यूएस मार्केट में बुधवार के कारोबार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। डाओ कल 100 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ है। कल के कारोबार में डाओ 133 अंक तो नैस्डैक करीब 1 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार कल तीन हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए हैं। ग्रोथ और ट्रेड डील को लेकर बाजार चिंतित है। यूएस का व्यापार घाटा 10 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। आज यूएस में फरवरी रोजगार आंकड़े का इंतजार है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक आज है जिसमें रेट कट की उम्मीद है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख
वहीं आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला, लेकिन एसजीएक्स निफ्टी पर हल्का दबाव था। जापान का बाजार निक्केई 156 अंक यानि 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 21440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 7.50 अंक यानि 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 11090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.27 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग 133.99 अंक यानि 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 28904 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार कोस्पी 0.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 2172 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 10350 के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि शांघाई कंपोजिट 0.38 फीसदी गिरकर 3090 के स्तर पर नजर आ रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
