गुरुवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol and diesel rate)में बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार (internaational market) में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
नई दिल्ली : गुरुवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol and diesel rate)में बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इसका असर भारतीय बाजारों (indian market) में दिखाई दे रहा है। यहीं कारण है कि भारतीय बाजारों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (petrol and diesel price) लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हालांकि, बीते दो दिनों में देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (indian oil corporation limited)ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (petrol-diesel price) मंगलवार के स्तर पर बनी हुई हैं।

महानगरों के पेट्रोल का भाव
कीमतें स्थिर रहने के कारण देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (petrol) की कीमत 72.24 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई हैं। कोलकाता में पेट्रोल 74.33 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 77.87 रुपए प्रति लीटर पर है। चेन्नई में पेट्रोल 74.02 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। आप अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देख सकते है।
विभिन्न शहरों के डीजल का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल (diesel) 67.64 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता में डीजल 69.43 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 70.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 71.49 रुपए प्रति लीटर पर चल रहा है। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जबकि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.73 रुपए, 71.61 रुपए, 72.57 रुपए और 72.35 रुपए प्रति लीटर रहीं।
वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.29 रुपए, 71.57 रुपए, 76.25 रुपए, 75.28 रुपए और 75.34 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
तेल की कीमतों में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का माहौल जारी है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 66.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड भी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 56.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस साल लंबे समय से ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड लगातार 55 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रहे हैं।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications