बैंक संबंधी काम जल्द ही निपटा ले। क्योंकि मार्च और अप्रैल के माह में बैंकों की काफी छुट्टियां है।
नई दिल्ली: बैंक संबंधी काम जल्द ही निपटा ले। क्योंकि मार्च और अप्रैल के माह में बैंकों की काफी छुट्टियां है। जी हां रूपये पैसे के लेन- देन के लिए व्यापरी, पेशेवर से लेकर आम आदमी तक आज बैंक पर आश्रित है। मार्च का महीना है इस महीने को वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना भी कहा जाता है। मार्च महीने में नियमित अवकाश के अलावा पांच दिन बैंक बंद रहने वाले है।

ऐसे में अगर आपको बैंक का काम इन दिनों पर करना है तो पहले कर लेना सही रहेगा। देश में 20 और 21 मार्च की होली है और इन दोनों दिन ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। पूरे देश में बैंक सिर्फ राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ही बंद रहते हैं। आइए जानते हैं मार्च महीने की पूरी लिस्ट
4 मार्च महाशिवरात्रि के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहे। 20 मार्च बुधवार को होली के कारण उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में छुट्टी रहेगी। 21 मार्च गुरूवार को रंग वाली होली होने के कारण देश के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे।
-बिहार में 22 मार्च शुक्रवार को बिहार डे है जिस कारण राज्य में बैंक बंद रहेंगे। यानी बिहार में बैंक 21 मार्च से 23 मार्च को बंद रहेंगे। 23 मार्च चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
- पंजाब में 21 मार्च की होली और 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि है जिसके कारण बैंक पंजाब में 21 और 23 मार्च को बंद रहेंगे।
- देश भर में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। दूसरा शनिवार 9 मार्च और चौथा शनिवार 23 मार्च को है।
अप्रैल महीनें में कई बैंक हॉलिडे
वहीं अगर हम अप्रैल महीनें की बात करें तो, अप्रैल में कई बैंक हॉलिडे हैं। इस महीने में राम नवमी, गुडी पडवा और महावीर जयंती जैसे त्योहार हैं। अप्रैल में अलग-अलग राज्यों में बैंक हॉलिडे है। 1 अप्रैल सोमवार को पूरे देश में बैंक हॉलिडे रहेगा। 1 अप्रैल के दिन सभी बैंक अपने वार्षिक लेखा जोखा के लिए बंद रहते हैं। इस कारण आम लोगों के लिए 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 5 अप्रैल का बाबू जगजीवन राम की जयंती है। 6 अप्रैल शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में बैंक हॉलिडे रहेगा। 6 अप्रैल को गुड़ी पड़वा होने के कारण महाराष्ट्र में भी बैंक गबंद रहेंगे।
रामनवमी और बीआर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल
कई जगह 13 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी रहेगी। 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार है इसलिए भी बैंक बंद रहेंगे। इस बार रामनवमी और बीआर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को है। इस दिन रविवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। 15 अप्रैल सोमवार के दिन हिमाचल डे होने के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
19 अप्रैल शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे
17 अप्रैल बुधवार के दिन महावीर जयंती होने के कारण भी देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 अप्रैल शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे है। इस दिन भी देश के अधिकतर राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। अप्रैल में दूसरा शनिवार 13 अप्रैल को और चौथा 27 अप्रैल को है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications