प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को ‘एक देश एक कार्ड’(One Nation One Card) योजना की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को 'एक देश एक कार्ड'(One Nation One Card) योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को देशभर में मेट्रो सेवाओं और टोल टैक्स समेत कई तरह के परिवहन शुल्क का भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए स्वदेश निर्मित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का सोमवार को शुभारंभ किया।
इसे अलग-अलग परिवहन सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले 'एक राष्ट्र एक कार्ड'(One Nation One Card) कहे जा रहे है। इस कार्ड से धारक अपनी बस का किराया, टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क, रिटेल खरीददारी कर सकेंगे और यहां तक कि पैसा भी निकाल सकेंगे।
मेट्रो ट्रेन सेवा के पहले चरण का उद्घाटन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करते हुए एनसीएमसी का भी शुभारंभ किया। मोदी ने कहना हैं कि यह कार्ड रुपे कार्ड से चलता है और इससे आपकी यात्रा संबंधी सभी दिक्कतें खत्म हो जाएगी। कई बार हमारे पास मेट्रो, बस या ट्रेन या टोल और पार्किंग शुल्क देने के लिए नकद में भुगतान करने के लिए खुल्ले रुपये नहीं होते । इस मुद्दे से निपटने के लिए एक स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली लायी गई।
वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि भारत इस प्रणाली को विदेशों से आयात करता रहा है। पीएम ने कहा कि चूंकि यह प्रणाली अलग-अलग लोगों ने बनाई थी तो एक शहर में जारी कार्ड दूसरे शहर में काम नहीं करता था। इसलिए हमने इस मुद्दे से निपटने के लिए कई मंत्रालयों, विभागों और बैंकों से कहा। मोदी ने कहा, अब ‘एक राष्ट्र एक कार्ड' का हमारा सपना साकार हो गया। लोग इस कॉमन मोबिलिटी कार्ड से पैसे भी निकाल सकते हैं।
रुपे कार्ड का इस मोबिलिटी कार्ड से विलय
यह रुपे कार्ड देश के किसी भी हिस्से में शहरों में सफर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आसान शब्दों में हमने रुपे कार्ड का इस मोबिलिटी कार्ड से विलय कर दिया है। इस बात की भी जानकारी दी गयी कि इस स्वदेश निर्मित और अपनी तरह के पहले कार्ड से देश को विदेशी तकनीक पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा अब हमारे पास ‘मेड इन इंडिया' कार्ड है। चुनिंदा देशों में ‘एक राष्ट्र एक कार्ड' की तकनीक है।
किस तरह का स्मार्ट कार्ड होगा
यह एक स्मार्ट कार्ड डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह होगा। क्रेडिट और डेबिट कार्ड में एक खास फीचर जोड़ा जाएगा। बैंक द्वारा अब जो भी नए डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे उनमे नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड फीचर होगा। इसका इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो में भी किया जा सकेगा।
कहां-कहां होगा उपयोग
इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो, बस, उप नगरीय रेलवे, टोल, पार्किंग, स्मार्ट सिटी और खुदरा दुकानों में भी किया जा सकेगा। पीओएस मशीन पर स्वाइप करने के साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद एएफसी गेट पर दिखा सकेंगे।
इतना ही नहीं अब आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर लंबी कतार से निजात मिल सकेगी। टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी। और तो दुनिया के कई शहरों में यह व्यवस्था दी गयी है। जैसे सिंगापुर, लंदन, पेरिस, सिडनी, पर्थ, मेलबर्न जैसे शहरों में इस तरह के कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications