पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत नजर नहीं आ रही है। बीते महीने फरवरी से चली आ रही कीमतों में तेजी इस महीने भी जारी है।
पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के दामों में राहत नजर नहीं आ रही है। बीते महीने फरवरी से चली आ रही कीमतों में तेजी इस महीने भी जारी है। इसकी कड़ी में सोमवार के बाद मंगलवार को भी पेट्रोल (petrol) जहां 7 पैसे महंगा हुआ है वहीं डीजल (diesel) के दाम 10 पैसे बढ़े हैं। वहीं लगातार तेजी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम (petrol raate in capital) जहां 72 रुपए लीटर के पार चले गए हैं वहीं डीजल की कीमतें (diesel rate in delhi) 67 रुपए लीटर से ज्यादा हैं।

बता दें कि मंगलवार को दामों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.24 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 67.64 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 77.87 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 70.86 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 75.02 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 71.48 रुपए लीटर मिल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देखें।
हालांकि दूसरी ओर कोलकाता में पेट्रोल 74.33 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.43 रुपए लीटर बिक रहा है। बता दें कि 1 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल जहां अब तक 43 पैसे महंगा हुआ है वहीं डीजल के दाम 52 पैसे बढ़े हैं। वहीं 5 फरवरी से लेकर अब तक डीजल के दामों में 2 रुपए से ज्यादा की तेजी आई है जबकि पेट्रोल 1.80 रुपए महंगा हुआ है। आज के अपने शहर के डीजल के भाव यहां चेक करें।
जबकि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.68 रुपए, 71.55 रुपए, 72.55 रुपए और 72.32 रुपए प्रति लीटर रहीं।
वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.22 रुपए, 71.51 रुपए, 76.18 रुपए, 75.21 रुपए और 75.27 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट (international market) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
