प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज प्रधानमंत्री श्रम मानधन पेंशन योजना लॉन्च हो गई है। इस योजना से जुड़ने वालों को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज प्रधानमंत्री श्रम मानधन पेंशन योजना लॉन्च हो गई है। इस योजना से जुड़ने वालों को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। ये योजना कामगारों के लिए है। इस बात की जानकारी दें कि योजना का रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लाभार्थियों को कार्ड भी जारी किए।
500 करोड़ रुपए की राशि आवंटित
आपको याद दिला दें कि इस योजना का एलान अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट के दौरान किया था। इसके लिए बजट में 500 करोड़ रुपए की राशि भी आवंटित की गई है। प्रधानमंत्री श्रम मानधन पेंशन योजना का मुख्य लक्ष्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को रिटायरमेंट के बाद सुरक्षा देना है।
योजना के तहत 10 करोड़ कामगार जुड़ेंगे
वहीं 11.5 लाख लाभार्थी इससे जुड़ चुके हैं। इसमें अब तक 13.5 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इतनी ही रकम भारत सरकार की और से दी है। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट सबसे ऊपर हैं।
सरकार को उम्मीद है कि इस योजना के जरिए 10 करोड़ कामगार जुड़ेंगे। कई जगह प्रधानमंत्री श्रम मानधन पेंशन योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। जानिए इस योजना के लिए कौन पात्र होंगे और किस तरह आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
40 साल तक के कामगार करवा सकते रजिस्ट्रेशन
बता दें कि श्रम मंत्रालय के मुताबिक 40 साल तक के कामगार इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड व्यक्ति को 3 हजार रुपए की पेंशन हर महीने मिलेगी। योजना में हर महीने 15 हजार रुपए कमाने वाले अंसगठित क्षेत्र के कामगार शामिल होंगे। ये इसकी पात्रता की शर्त है।
18 साल से कम की उम्र नहीं
इस बात की भी जानकारी दे कि अगर कोई 18 साल की उम्र में इससे जुड़ता है तो उसे हर महीने सिर्फ 55 रुपए जमा करते हैं वहीं 40 साल के व्यक्ति को हर महीने 200 रुपए की रकम जमा करनी होगी। जबकि 29 साल की उम्र वाले को इस योजना से जुड़ने के लिए 100 रुपए प्रति महिना जमा करवाने होंगे। आपको 60 साल की उम्र तक ये रकम देनी है। इसके लिए 18 साल से कम की उम्र नहीं होनी चाहिए। आप जितनी रकम जमा करेंगे उतनी ही रकम सरकार भी आपके नाम से जमा करेगी।
आधार कार्ड बैंक अकाउंट अनिवार्य
जो भी व्यक्ति इस योजना से जुड़ेगा उसके पास आधार कार्ड और बैंक में अकाउंट होना जरूरी है। इसका रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर करवाया जा सकता है। अगर आपने रजिसट्रेशन करवा लिया है तो यही आपका आवेदन होगा।
आप इस योजना की जानकारी 1800 2676 888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं। योजना में रेहड़ी वाले, रिक्शा चलाने वाले, कंस्ट्रक्शन मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने वाले, हथकरघा, कृषि कामगार, मोची, धोबी, चमड़ा कामगार और इस तरह के कामों से जुड़े लोग भाग ले सकते हैं।
इनकम टैक्स भरने वाले भी अपात्र इस योजना से
जो लोग राष्ट्रीय पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना या फिर कर्मचारी भविष्य निधि योजना में आते हैं वो इसके पात्र नहीं होंगे। इनकम टैक्स भरने वाले भी अपात्र होंगे। इस स्कीम के लिए सरकार एक पेंशन फंड बनाएगी। इस फंड के जरिए ही सभी को पेंशन दी जाएगी। अगर किसी कामगार की योजना के दौरान निधन हो जाता है तो उसकी पत्नी स्कीम में योगदान देकर इसको जारी रख सकती है।
अगर कामगार के निधन पर उसकी पत्नी या पति योजना से बाहर होना चाहता है तो वो उनकी दी गई कुल रकम पर ब्याज के साथ इसे वापस ले सकते हैं। जबकि अगर किसी की पेंशन शुरू हो गई है और उसके बाद उसका निधन होता है तो उसके पति या पत्नी का पेंशन की 50 फीसदी रकम मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications