सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने सऊदी अरब के एक विवादित सरकारी एप एब्शेर को अपने स्टोर से यह कहते हुए हटाने से इनकार कर दिया है कि यह प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन नहीं करता है। यह एप पुरुषों को महिलाओं की यात्रा पर निगरानी और नियंत्रण करने की सुविधा देता है। बिजनेस इनसाइडर में रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने एप हटाने की याचिका देने वाले कैलिफोर्निया डेमोक्रेट रिप्रजेंटेटिव जैकी स्पीअर को बताया कि यह एप गूगल के प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन नहीं करता है।

अमेरिकी प्रतिनिधियों ने इसे आपत्तिजनक बताया
स्पीअर, इहान उमर, राशिदा तलाइब और 11 अन्य अमेरिकी प्रतिनिधियों ने एप्पल और गूगल से इस एप को हटाने की मांग की। स्पीअर ने गूगल के जवाब को बेहद असंतोषजनक बताया है।
आसानी से हटाया जा सकता है एप
स्पीअर के हवाले से कहा गया, "एप्पल और गूगल से अब तक मिले जवाब बेहद असंतोषजनक हैं। फिलहाल यह एप एप्पल एप स्टोर तथा गूगल प्ले स्टोर - दोनों पर उपलब्ध है। हालांकि वे इसे आसानी से हटा सकते हैं।" एप्पल ने अभी तक अपना निर्णय नहीं सुनाया है।
यह भी पढ़ें : ये हैं iPhone के 1 लाख से ज्यादा वाले फोन, खरीदने की ऐसे करें प्लानिंग
पुरुषों को अनावश्यक अधिकार देता है एप
एब्शेर सऊदी यूजर्स को सरकारी सेवाओं को एक्सेस करने तथा एक फीचर ऑफर करता है, जिसके तहत सऊदी पुरुषों को महिलाओं को यात्रा की अनुमति देने या उसे रद्द करने की सुविधा दी जा सकती है और महिलाओं द्वारा पासपोर्ट का उपयोग करने के समय उनके पास एसएमएस अलर्ट पहुंच जाता है।
हो चुकी है आलोचना
इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसके अनुसार, सऊदी पुरुष उन पर आश्रित महिलाओं पर नियंत्रण करने के लिए एप का उपयोग कर सकते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसे मानवाधिकार संगठनों ने भी गूगल और एप्पल को अपने प्लेटफॉर्म पर एप चलाने के लिए उनकी आलोचना की है।
यह भी पढ़ें : reliance jio सहित जानें अन्य कंपनियों के सबसे अच्छे प्रीपेड रिचार्ज प्लान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
