वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए लुढ़ककर 33,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए लुढ़ककर 33,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 450 रुपए की गिरावट लेकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वहीं सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग को बताया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेश प्रवाह शेयर बाजार की ओर मुड़ जाने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है। भारत में सोना की आज की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,285.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 15.14 डॉलर प्रति औंस रह गई। महाशिवरात्रि पर्व के कारण सोमवार को सर्राफा बाजार बंद था। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 320-320 रुपए गिरकर क्रमश: 33,450 रुपए और 33,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हालांकि पिछले तीन सत्र में सोना 880 रुपए घट चुका है। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए टूटकर 26,400 रुपए प्रति इकाई रह गई। चांदी हाजिर की कीमत 450 रुपए टूटकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 185 रुपए गिरकर 38,115 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपए के नुकसान के साथ लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
