पेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में दिखाई दी बढ़त।
पेट्रोल-डीज़ल (petrol-diesel) के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में दिखाई दी बढ़त। आपको इस बात की जानकारी दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम (petrol rate) में 10 पैसे तो डीजल के दाम (diesel rate) में 13 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत (today's petrol rate in delhi) 72.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत भी (today's diesel rate in delhi) चढ़कर 67.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

शहरों में आज के पेट्रोल (today's petrol) का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 72 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है। सोमवार को 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 72.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 74.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 10 पैसे बढ़कर 77.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 74.95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए ये पढ़ें।
महानगरों में डीजल (today's diesel) का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 13 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 67.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 13 पैसे बढ़ने के बाद 69.33 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 14 पैसे महंगा हुआ है और यह 70.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 14 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 71.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अपने शहर के डीजल के भाव से रूबरू होने के लिए यहां पढ़ें।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में तेल की कीमतों में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का माहौल जारी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 65.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड भी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 56.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बीते साल नवंबर के बाद यह पहला मौका है जब ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड लगातार 55 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रहे हैं।
हालांकि वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.39 रुपए, 71.27 रुपए, 72.32 रुपए और 72.1 रुपए प्रति लीटर रहीं।
जबकि पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 67.88 रुपए, 71.23 रुपए, 75.83 रुपए, 74.85 रुपए और 74.91 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
