अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत (India) पर निशाना साधा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत (India) पर निशाना साधा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है। उन्होंने कहा कि वह पारस्परिक बराबर कर या फिर कम से कम एक मामूली कर चाहते हैं। ट्रंप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए कहा, "भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है। वे हम पर ज्यादा शुल्क लगाते हैं।" ट्रंप ने इस दौरान भारत जैसे देशों के साथ घरेलू, वैश्विक और द्विपक्षीय संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की।

कम से कम एक शुल्क लगाना चाहता
बता दें कि मोटरसाइकिल का उदाहरण देते हुए कहा, जब हम भारत को मोटरसाइकिल भेजते हैं तो उस पर 100 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाता है, लेकिन जब भारत हमें मोटरसाइकिल का निर्यात करता है, तो हम कुछ भी शुल्क नहीं लगाते हैं। मौके पर ट्रंप ने इस बात की भी जानकारी दी कि इसलिए मैं परस्पर बराबर कर चाहता हूं या फिर कम से कम एक शुल्क लगाना चाहता हूं। यह मिरर टैक्स (जवाबी शुल्क) होगा लेकिन परस्पर बराबर होगा।
इस साल की शुरुआत में व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुवर्ती शुल्क लगाने का समर्थन करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह भारत के हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत करने से संतुष्ट हैं। हालांकि, यह कटौती पर्याप्त नहीं है लेकिन फिर भी ठीक है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत को सिर्फ उदाहरण के तौर पर पेश कर रहे हैं ताकि बताया जा सके कि अन्य देश किस तरह से अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगा रहे हैं और अब समय आ गया है कि अमेरिका भी परस्पर बराबर जवाबी शुल्क लगाए।
भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश: ट्रंप
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की माने तो भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है और वे काफी शुल्क लगाते हैं। वह 100 प्रतिशत का शुल्क लगाते हैं। हालांकि, मैं आप पर 100 प्रतिशत का शुल्क नहीं लगाने जा रहा हूं लेकिन मैं 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने जा रहा हूं। इस कदम पर संसद में हंगामा हो रहा है क्योंकि हम 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने जा रहे हैं।
इस बात की जानकारी दें कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को बताया कि संसद में उनके इस कदम का विरोध हो रहा है। उनका कहना है मैं कहना चाहता हूं कि वे हम पर 100 प्रतिशत का शुल्क लगा रहे हैं। उसी उत्पाद के लिए मैं 25 प्रतिशत का शुल्क लगाना चाहता हूं।
मैं 25 प्रतिशत के शुल्क लगाने को मूर्खतापूर्ण महसूस करता हूं क्योंकि इसे 100 प्रतिशत होना चाहिए। लेकिन मैं सिर्फ आपकी वजह से 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने जा रहा हूं। मुझे आपका समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी देश को उस उत्पाद पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की अनुमति नहीं दे सकता है जिस पर उसे कुछ नहीं मिल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications