नई दिल्ली। देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में वृद्धि या कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में चढ़ाव-उतार से तय होती (petrol price fixing formula) है, क्योंकि भारत अपनी खपत का तकरीबन 80 फीसदी तेल आयात करता है। मगर, पेट्रोल (Petrol) का खुदरा मूल्य इस समय कच्चे तेल के दाम के आधार पर निर्धारित बेस प्राइस के दोगुने से भी ज्यादा हैं और डीजल की खुदरा कीमत भी इसके बेस प्राइस के डेढ़ गुने से ज्यादा है। उदाहरण के तौर पर पिछले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल (diesel) की कीमतों के निर्धारण को देखा जा सकता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर 16 जनवरी के बाद पेट्रोल और डीजल के निर्धारण के गणित को अपडेट किया गया है।

शुक्रवार यानी 1 मार्च के रेट पर गणना
दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) का भाव शुक्रवार को 71.81 रुपये और डीजल (diesel) का 67.12 रुपये लीटर हो गया, जबकि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल का मूल भाव यानी बेस प्राइस देश की राजधानी में महज 34.62 रुपये लीटर और डीजल (diesel) का 40.55 रुपये प्रति लीटर है।
इंडियन ऑयल ने बताया फार्मूला
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, एक मार्च, 2019 को पेट्रोल (Petrol) का बेस प्राइस दिल्ली में 34.62 रुपये प्रति लीटर है। इसमें परिवहन व अन्य लागत 39 पैसे लीटर जुड़ने के बाद डीलर (diesel) को एक लीटर पेट्रोल 35.01 रुपये में मिलता है। इसके बाद इस पर 17.98 रुपये प्रति लीटर की दर से उत्पाद शुल्क, 3.55 रुपये प्रति लीटर डीलर का कमीशन जोड़ने के बाद 15.27 रुपये प्रति लीटर वैट लगाने पर देश की राजधानी में पेट्रोल (Petrol) का भाव शुक्रवार को 71.81 रुपये लीटर हुआ है। पेट्रोल और डीजल के रेट तय करने का यही फार्मूला (petrol price fixing formula) है।
जानें डीजल के दाम के गणित
एक मार्च, 2019 को दिल्ली में डीजल (diesel) का बेस प्राइस 40.55 रुपये लीटर है। इसमें परिवहन व अन्य लागत 36 पैसे लीटर जुड़ने के बाद डीलर को एक लीटर डीजल 40.91 रुपये में मिला है। इस पर 13.83 रुपये प्रति लीटर की दर से उत्पाद शुल्क और 2.50 रुपये प्रति लीटर डीलर का कमीशन जोड़ने के बाद 9.88 रुपये वैट शामिल है। इस तरह डीजल (diesel) का भाव शुक्रवार को 67.12 रुपये लीटर हो गया है। इसी फार्मूले से डीजल के रेट तय (diesel price fixing formula) होते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
