देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि शनिवार को भी साफ देखने को मिली। इस तरह से कह सकते हैं कि देशवासियों पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार जारी है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि शनिवार को भी साफ देखने को मिली। इस तरह से कह सकते हैं कि देशवासियों पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार जारी है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (indian oil corporation limited) (IOCL) ने पेट्रोल की कीमतों (petrol rate) में 13 से 14 पैसे और डीजल की कीमतों में (diesel rate) 15 से 16 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

आज पेट्रोल की नई कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 71.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 74.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 77.57 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ है और यह बढ़कर 74.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आज के अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देखें।
आज डीजल की नई कीमत
राजधानी दिल्ली में डीजल 15 पैसे महंग हुआ है और यह बढ़कर 67.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 15 पैसे बढ़कर 69.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 16 पैसे महंगा होकर 70.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में डीजल 16 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 71.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अपने शहर की डीजल की कीमत यहां देखें।
हालांकि इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, एक मार्च, को पेट्रोल का बेस प्राइस दिल्ली में 34.62 रुपए प्रति लीटर है। इसमें परिवहन व अन्य लागत 39 पैसे लीटर जुड़ने के बाद डीलर को एक लीटर पेट्रोल 35.01 रुपए में मिलता है। इसके बाद इस पर 17.98 रुपए प्रति लीटर की दर से उत्पाद शुल्क, 3.55 रुपए प्रति लीटर डीलर का कमीशन जोड़ने के बाद 15.27 रुपए प्रति लीटर वैट लगाने पर देश की राजधानी में पेट्रोल का भाव शुक्रवार को 71.81 रुपए लीटर हुआ है।
एक मार्च, को दिल्ली में डीजल का बेस प्राइस 40.55 रुपए लीटर है। इसमें परिवहन व अन्य लागत 36 पैसे लीटर जुड़ने के बाद डीलर को एक लीटर डीजल 40.91 रुपए में मिला है। इस पर 13.83 रुपए प्रति लीटर की दर से उत्पाद शुल्क और 2.50 रुपए प्रति लीटर डीलर का कमीशन जोड़ने के बाद 9.88 रुपए वैट शामिल है। इस तरह डीजल का भाव शुक्रवार को 67.12 रुपए लीटर हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications