शनिवार को लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ। स्थानीय जेवराती मांग के कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 310 रुपए लुढ़ककर शनिवार को एक माह से अधिक के निचले स्तर 33,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर
शनिवार को लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ। स्थानीय जेवराती मांग के कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 310 रुपए लुढ़ककर शनिवार को एक माह से अधिक के निचले स्तर 33,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 730 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ पांच सप्ताह के निचले स्तर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हालांकि डॉलर में रही तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर गिरावट दर्ज की गई। लंदन का सोना हाजिर 7.70 डॉलर की गिरावट में शुक्रवार को 1,293.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,301.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। भारत में आज से सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक दबाव और घरेलू मांग की सुस्ती से दोनों कीमती धातुओं के दाम घटे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 15.18 डॉलर प्रति औंस रही।
चांदी की कीमतों में गिरावट
वैश्विक दबाव के बीच घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 310 रुपए लुढ़ककर 29 जनवरी के बाद के निचले स्तर 33,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 33,600 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 730 रुपए टूटकर 24 जनवरी के बाद के निचले स्तर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा भी 845 रुपए की गिरावट में 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।


Click it and Unblock the Notifications