अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर स्थानीय बाजार में लगातार सातवें दिन भी दिखा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर स्थानीय बाजार में लगातार सातवें दिन भी दिखा। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (indian oil corporation limited) (IOCL) ने शुक्रवार 1 मार्च 2019 को पेट्रोल की कीमतों (petrol price) में 5 से 9 पैसे और डीजल की कीमतों (diesel price) में 1 से 13 पैसे तक की बढ़ोतरी की।

आज के पेट्रोल-डीजल के भाव
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (petrol) 8 पैसे बढ़कर 71.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 67.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 73.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डीजल (diesel)1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 68.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे बढ़कर 77.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 70.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल सबसे ज्यादा 9 पैसे बढ़कर 74.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 70.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अपने शहर के डीजल के भाव देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वही दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.31 रुपए, 71.19 रुपए, 72.27 रुपए और 72.04 रुपए प्रति लीटर रहीं।
पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 67.79 रुपए, 71.14 रुपए, 75.73 रुपए, 74.75 रुपए और 74.8 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.42 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 66.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 57.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
