डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (irctc) ने गुरुवार को अपना बहुप्रीतिक्षित एग्रीगेटर सिस्टम (payment aggregator system)'आईआरसीटीसी आईपे'
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (irctc) ने गुरुवार को अपना बहुप्रीतिक्षित एग्रीगेटर सिस्टम (payment aggregator system)'आईआरसीटीसी आईपे' (irctc ipay) लांच किया। आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि इस विशेष डिजिटल भुगतान (digital payment) द्वार से रेलयात्रियों को वेबसाइट के जरिए यात्रा संबंधी सेवाओं में ऑनलाइन डिजिटल लेन-देन की सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।

थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की जरूरत यात्रियों को नहीं पड़ेगी
IRCTC ने कहा, "आईआरसीटीसी आईपे लांच होने से यात्रियों को किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की आवश्यकता नहीं होगी। आईआरसीटीसी आईपे पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस, इंटरनेशनल कार्ड जैसे विकल्प से भुगतान की सुविधा मिलती है।" आईआरसीटीसी प्रिपेड कार्ड कम वैलेट और ऑटो डेबिट के विकल्प भी उपलब्ध होंगे।
आईपे यात्रियों के लिए अनुकूल और उपयोगी
इस व्यवस्था के तहत IRCTC के पास भुगतान प्रणाली पर पूरा नियंत्रण होगा क्योंकि बैंकों, कार्ड नेटवर्क और अन्य साझेदारों के साथ इसका सीधा संबंध होगा। इससे आईआरसीटीसी और बैंकों के बीच दूरी कम होगी जिससे भुगतान की विफलताओं में कमी आएगी। आईआरसीटीसी ने कहा कि आईपे यात्रियों के लिए अनुकूल और उपयोग करने में आसान होने के साथ-साथ विश्वासी और ज्यादा तीव्र होगा।
अब ऑनलाइन देख सकेंगे ट्रेन की खाली सीट
वहीं दूसरी तरफ आपको याद दिलाना चाहेंगे कि एयरलाइंस की तर्ज पर भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट (indian railway reservation chart) को ऑनलाइन दिखाने की सुविधा शुरू की है। IRCTC ने हाल ही में अपनी एक नई सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए अब यात्री घर बैठे ऑनलाइन रिजर्वेशन चार्ट (online reservation chart)देख सकेंगे।
घर बैठे ही देख सकेंगे कि ट्रेन के किस कोच में सीट
भारतीय रेलवे (indian railway)ने यह कदम यात्रियों (passenger) की सुविधाओं को देखते हुए उठाया है। इस सेवा से यात्रा करने से पहले ही यात्री घर बैठे ही देख सकेंगे कि ट्रेन के किस कोच में उनकी सीट है। इसके साथ ही यात्री अपने बुक किए हुए टिकट का डिजिटल रिप्रजेन्टेशन देख सकेंगे।
पीयूष गोयल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी
इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल (railway minister piyush goyal)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। मौके पर जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने इस बात की भी जानकारी दी कि यात्री अब रिजर्वेशन चार्ट (reservation chart)को इंटरनेट के जरिए देख सकते हैं। इसी के साथ ही यदि कियी ट्रेन में कोई सीट खाली (vacant seat)होने की जानकारी भी यात्रियों को आसानी से मिल जाएगी। आपको बता दें कि IRCTC की यह सेवा ट्रेन के निर्धारित डिपार्चर के 4 घंटे पहले ही उपलब्ध होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
