नई दिल्ली। तेल क्षेत्र के नियामक पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 10वें सिटी गैस नीलामी चक्र के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) को सबसे ज्यादा 10 शहरों में गैस की रिटेल आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस मिला है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) को 9 शहरों के लिए लाइसेंस मिला है। लाइसेंस पाने वाली इन कंपनियां को वाहनों के लिए सीएनजी (cng) और घरेलू उपयोग के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (png) की आपूर्ति करनी होगी। 10वें दौर की नीलामी में 50 भौगोलिक क्षेत्र शामिल थे। पीएनजी की आपूर्ति के बाद इन शहरों में लोगों चाहेंगे तो बिना सिलेंडर के भी रसोई गैस की आपूर्ति मिलेगी वह भी सिलेंडर से सस्ते दाम पर।

बिहार और झारखंड में दबदबा
पीएनजीआरबी (PNGRB) के एक बयान के अनुसार इंडियन ऑयल (indian oil) को अकेले 9 शहरों के लिए गैस वितरण लाइसेंस मिले हैं। इनमें से अधिकतर शहर बिहार और झारखंड के हैं। कंपनी को एक अन्य लाइसेंस अडानी गैस की साझेदारी में मिला है। ONGC की सहायक कंपनी एचपीसीएल (hpcl) को उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के नौ शहरों के लिए लाइसेंस मिला है।
इन कंपनियों को भी मिला लाइसेंस
एलएनजी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और एटलांटिक गल्फ एंड पैसिफिक कंपनी ऑफ मनीला इंक के एक कंसोर्टियम को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के 9 शहरों के लिए गैस आपूर्ति लाइसेंस मिले हैं। गुजरात गैस लिमिटेड को 6 शहरों के लिए और गेल इंडिया की सहायक इकाई गेल गैस लिमिटेड को 4 शहरों के लिए लाइसेंस मिले हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और टोरेंट गैस को 3-3 शहरों के लिए लाइसेंस मिले हैं। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड और अडानी गैस को दो शहरों (प्रत्येक) के लिए लाइसेंस मिले हैं।
इन शहरों के लिए जारी हुए लाइसेंस
मध्य प्रदेश
-अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, अनुपपुर, भिंड
छत्तीसगढ़
-बिलासपुर, कोरबा
झारखंड
-चतरा, पलामू, सराईकेला-खरसगांव, पश्चिम सिंहभूम, बगलकोट, कोपल, रायचुर, कोडरमा
राजस्थान
-अजमेर, पाली, राजसमंद, जालौर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर
बिहार
-अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अरवल, जहानाबाद भोजपुर, बक्सर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, छपरा, समस्तीपुर, शेखपुरा, जमुई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
