आज गुरुवार को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आ गई। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के कारण सोने के भाव में गिरावट आई।
आज गुरुवार को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आ गई। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के कारण सोने के भाव में गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए पर पहुंच गया। स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स के खरीदारी नहीं करने के कारण भी भाव में गिरावट आई।

दूसरी तरफ चांदी के भाव में भी गिरावट आई। चांदी का भाव 425 रुपए गिरकर 41,050 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं आई। ट्रेडर्स के मुताबिक डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में गिरावट आई। निवेशक अमेरिका और चीन के बीच तनाव को लेकर चिंतित हैं। न्यूयार्क में सोने का भाव 0.10 फीसदी गिरकर 1319.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 15.8 डॉलर प्रति औंस रहा। भारत में सोने के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 450 रुपए की गिरावट के साथ 34,200 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला वाला सोना 450 रुपए की गिरावट के साथ 34,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। भारत में चांदी के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं चांदी हाजिर का भाव 425 रुपए की गिरावट के साथ 41,050 रुपए पर पहुंच गया। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 262 रुपए की गिरावट के साथ 39,868 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के सिक्कों का भाव 1 हजार रुपए गिर गया। चांदी सिक्का लिवाल 82 हजार रुपए और बिकवाल 83 हजार रुपए पर रहा।
हालांकि विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी शिविरों पर हवाई हमले किए। खबरों में कहा जा रहा है कि भारतीय वायु सेना ने उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications