जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) पोर्टल पर किसानों के 1.27 लाख आवेदन अपलोड किए हैं। राज्य सरकार ने ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को योजना का लाभ नहीं प्राप्त होने को लेकर की गई आलोचना के बाद किया है। एक वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी ने यह जानकारी दी।

10 लाख में से 1 लाख किसानों का नाम डाला
अधिकारी नीरज के. पासवान ने कहा कि करीब 10 लाख किसानों ने योजना के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनके आवेदनों को अपलोड नहीं किया जा सका है, क्योंकि उन्हें जिला कलेक्टरों ने सत्यापित नहीं किया था। पवन ने कहा कि 1.27 लाख आवेदन सत्यापित थे, उन्हें अपलोड किया गया।
बजट में हुआ था योजना का ऐलान
इस योजना के तहत दो हेक्टेयर भूमि जोत व स्वामित्व वाले छोटे व सीमांत किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष दिया जाएगा। यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होगी। इसे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के तहत सीधे तौर पर बैंक खातों में भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने की पुष्टि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात 1.27 लाख आवेदनों के अपलोड किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 9,74,000 छोटे व सीमांत किसानों के नाम राज्य स्तर के वेब पोर्टल पर पंजीकृत किए गए हैं। गहलोत ने कहा कि इसके अतिरिक्त 52 लाख किसानों के नाम पीएम-किसान (PM-Kisan) पोर्टल पर 15 मार्च तक दर्ज किए जाएंगे।
मोदी ने लगाया था आरोप
इससे पहले मंगलवार को राजस्थान के चुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान व चुरु के एक भी किसान को कोई राशि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की सूची केंद्र को नहीं भेजी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications