नई दिल्ली। मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर गुरुवार को बुरी खबर आई। दरअसल, अक्टूबर-दिसंबर, 2018 तिमाही में जीडीपी ग्रोथ (GDP growth) घटकर 6.6 फीसदी रह गई, जो 5 तिमाही का सबसे निचला स्तर है। वहीं बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 7 फीसदी रहा था। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में ये बातें सामने आई हैं।

तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.6 फीसदी रहने का अनुमान
सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 'कॉन्स्टैंट प्राइस (2011-12) पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी (GDP) 35 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जबकि 2017-18 की तीसरी तिमाही के दौरान यह 32.85 लाख करोड़ रुपए रहा था। इससे 6.6 फीसदी ग्रोथ का पता चलता है।'
वित्त वर्ष के लिए घटाया ग्रोथ का अनुमान
सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (CSO) ने एक बयान में कहा, 'वित्त वर्ष 2018-19 की पहली और दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ (GDP growth) क्रमशः 8 फीसदी और 7 फीसदी रही थी।' बयान के मुताबिक, 2018-19 के दौरान जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि 2017-18 में यह 7.2 फीसदी रही थी। बीते महीने सीएसओ ने अपने पहले एडवांस एस्टीमेट में वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी ग्रोथ (GDP growth) 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
