Stock Market : पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक के अगले दिन भारतीय शेयर विश्चास और मजबूत हुआ और यह तेजी के साथ खुला। इस विश्वास के चलते बुधवार को सेंसेक्स (Sensex) 216.17 अंकों की तेजी के साथ 36,189.88 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 52.20 अंकों की तेजी के साथ 10,887.50 अंक के स्तर पर खुला। वहीं आज विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में रुपये (Rupee) की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की तेजी के साथ 71.05 रुपये के स्तर पर खुला है।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Yes Bank का शेयर करीब 7 रुपये मजबूती के साथ 236.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 65 रुपये की मजबूती के साथ 2,924.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-Sun Pharma का शेयर करीब 11 रुपये की मजबूती के साथ 446.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-JSW Steel का शेयर करीब 7 रुपये की मजबूती के साथ 291.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-Asian Paints का शेयर करीब 25 रुपये की मजबूती के साथ 1,426.75 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
Wiproका शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 380.55 रुपये के स्तर पर खुला।
Bharti Infratel का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 305.15 रुपये के स्तर पर खुला।
NTPC का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 139.45 रुपये के स्तर पर खुला।
HCL Tech का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 1,053.45 रुपये के स्तर पर खुला।
TCS का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 2,033.55 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत
इससे पहले आज एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई है। एसजीएक्स निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा था। हालांकि मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा। कल के कारोबार में डाओ और नैस्डैक लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं जापान का बाजार निक्केई 99.15 अंक यानि 0.46 फीसदी की मजबूती के साथ 21548.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 37.00 अंक यानि 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 10860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.19 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग 110.12 अंक यानि 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 28882 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार कोस्पी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 2231 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,375 के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि शांघाई कंपोजिट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 2948 के स्तर पर नजर आ रहा है।
रुपये की मजबूत शुरुआत
Forex Market : पाकिस्तान पर मंगलवार को भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के अगले दिन विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बुधवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की मजबूती के साथ 71.05 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की बढ़कर 70.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications