भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)(RBI) ने मंगलवार को कहा कि वह 100 रुपए के नोट (100 rs note)की नयी श्रृंखला को जल्द ही प्रचलन के लिये जारी करेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)(RBI) ने मंगलवार को कहा कि वह 100 रुपए के नोट (100 rs note)की नयी श्रृंखला को जल्द ही प्रचलन के लिये जारी करेगा। इस पर बैंक के नए गवर्नर शक्तिकांत दास(governor shaktikant das) के हस्ताक्षर होंगे। केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महात्मा गांधी श्रृंखला के तहत 100 रुपए के नोटों की नयी श्रृंखला को जल्द व्यवस्था में डाला जाएगा। इस पर दास के हस्ताक्षर होंगे।

इन नए नोटों का डिजाइन मौजूदा समय में चल रहे 100 रुपए के नोट की तरह की होगा। आरबीआई ने कहा कि इससे पहले उसके द्वारा जारी किए गए 100 रुपए के सभी नोट कानूनी तौर पर वैध बने रहेंगे।
इससे पहले रिजर्व बैंक(rbi) ने नए डिजाइन में 100 रुपए का नोट जारी किया था। इस नोट में गुजरात स्थित रानी की वाव का मोटिफ था। ये एक बावड़ी है जिसे यूनेस्को ने विश्व विरासत का दर्जा दिया है। इस बावड़ी को सौलंकी राजाओं ने बनाया था।
नोटबंदी के बाद से 10 रुपए, 50 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के नए नोट जारी हुए हैं। इसके अलावा 2 हजार रुपए का नया नोट भी लॉन्च किया गया। इसी सीरिज में 100 रुपये का नोट भी लाया गया था।
ये है असली 100 रुपये के नोट की पहचान
- RBI ने बताया है कि 100 रुपये के नए नोट के सामने वाले हिस्से में आपको देवनागरी में 100 लिखा हुआ दिखेगा। नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की तस्वीर है। वहीं छोटे अक्षरों में 'RBI', 'भारत', 'India' और '100' लिखा हुआ है।
- मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान है। इसके अलावा मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र भी इसमें मौजूद है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नोट में किए गए हैं। इस पर सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाया गया है।
- इसमें कलर शिफ्ट भी आपको देखने को मिलेगा। जब आप नोट को मोड़ेगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा। वहीं, महात्मा गांधी के चित्र के दाईं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर और भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक भी है।
- बता दें कि दाईं ओर जाएंगे, तो यहां पर आपको अशोक स्तंभ का प्रतीक भी दिखाई देगा। इसके अलावा महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क में नजर आएगा।
- यही नहीं, संख्या पैनल भी इसमें आपको दिखेगा। इसमें ऊपर बाईं और नीचे दाईं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक हैं। दृष्टबाधित लोगों की खातिर इसमें इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उबरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएं भी हैं।
- ध्यान दें कि नोट के पीछे-नोट की बाईं तरफ मुद्रण वर्ष, स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, 'रानी की वाव' का चित्र और देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 100 भी आपको देखने को मिलेगा।
कुछ समय पहले ही आए हैं 100 के नए नोट
हालांकि वैसे तो कुछ समय पहले ही 100 रुपये के नई सीरीज नोट आए हैं लेकिन उन पर पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं। पटेल ने दिसंबर 2018 में निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था। पटेल सितंबर 2016 में RBI के 24वें गवर्नर नियुक्त हुए थे। उनके इस्तीफा देने के बाद शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
