रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास 54 अरब डॉलर की संपत्ति है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास 54 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अमीर शख्सियतों की सूची में जगह नहीं बना पाए। उनकी संपत्ति में 65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।
दुनियाभर के अमीर लोगों की हुरुन 2019 सूची में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस लगातार दूसरे साल शीर्ष पर रहे हैं। धनवानों की वैश्विक सूची में 96 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दूसरे, 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन वारेन बफे तीसरे, 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे स्थान पर हैं।
मार्क जुकरबर्ग 80 अरब डॉलर की संपत्ति
दूसरी तरफ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 80 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी, 3.83 लाख करोड़ रुपए की नेट वर्थ के साथ इस वैश्विक सूची में दसवें स्थान पर रहे। जबकि भारतीयों में उनका पहला स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के बल पर उनकी स्थिति में यह सुधार दर्ज किया गया है। मुकेश अंबानी: दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स ये भी अवश्य पढ़ें।
अनिल अंबानी को पिछले 7 साल में करीब पांच अरब डॉलर का नुकसान
आपको बता दें कि पिछले महीने ही रिलायंस के शेयरों का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया। अंबानी के पास रिलायंस में करीब करीब 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, अनिल अंबानी को पिछले सात साल में करीब पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
इस वर्ष उनकी संपत्ति करीब 1.9 अरब डॉलर रही। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह ही अनिल अंबानी को एरिक्सन का 540 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर अवमानना का दोषी ठहराया है।
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर
हुरुन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के बाद लगभग एक समान स्थिति के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले मुकेश अंबानी ने पिछले सात वर्षों में अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर जोड़े हैं। जबकि अनिल की संपत्ति में पांच अरब डॉलर से अधिक की कमी दर्ज की गयी है।
वहीं हुरुन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सबसे धनी भारतीयों की सूची में 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिन्दुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिन्दुजा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं 17 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं।
कोटक महिंद्रा के उदय कोटक भी इस दौड़ में
पूनावाला समूह के चेयरमैन साइरस एस पूनावाला 13 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीयों में चौथे स्थान पर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दुनिया के सबसे धनी लोगों की सूची में 100 में जगह बना ली है। आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन
लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं। इसके बाद कोटक महिंद्रा के उदय कोटक (11 अरब डॉलर), गौतम अडाणी (9.9 अरब डॉलर) और सन फार्मा के दिलीप सांघवी (9.5 अरब डॉलर) का स्थान आता है।
साइरस पलोनजी मिस्त्री और शापूरजी पलोनजी मिस्त्री इस सूची में क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं। देश के सबसे बड़े टाटा समूह में 18.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी के दम पर वे इस सूची में जगह बना पाए हैं।
बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ साढ़े तीन अरब डॉलर की संपत्ति
सूची के मुताबिक गोदरेज परिवार की तीसरी पीढ़ी की उत्तराधिकारी स्मिता कृष्णा महिला अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ साढ़े तीन अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली सबसे अमीर महिला उद्यमी हैं।
हुरुन रिपोर्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा वर्ष 2012 के बाद यह पहला मौका है जब भारत हुरुन के धनाढयों की वैश्विक सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। रुपए के मूल्य में गिरावट और कमजोर शेयर बाजार की वजह से देश इस सूची में नीचे आ गया। रिपोर्ट में कहा कि यह साल मीडिया के अरबपतियों के लिए बहुत खराब रहा है। जी के सुभाष चंद्रा और सन टीवी के कलानिधि मारन की संपत्ति में काफी नुकसान हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
