पिछले कुछ समय से सोने के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के दाम इजाफा तो कभी चांदी के भाव में कटौती देखने को मिल रही है। बुधवार को सोने के भाव में तेजी आई।
पिछले कुछ समय से सोने के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के दाम इजाफा तो कभी चांदी के भाव में कटौती देखने को मिल रही है। बुधवार को सोने के भाव में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 120 रुपए की तेजी के साथ 34650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

आज चांदी के भाव में भी तेजी आई। चांदी का रेट 70 रुपए की तेजी के साथ 41,475 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग आई।
वैश्विक स्तर पर हालांकि सोने के भाव में कमजोरी रही। ट्रेडर्स के मुताबिक स्थानीय ज्वेलर्स की खरीद के कारण सोने में तेजी आई। उनके मुताबिक शादियों का सीजन होने के कारण खरीदारी में तेजी आई। इसके अलावा रुपए की कमजोरी का भी असर हुआ।
आज दिन के कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 42 पैसे कमजोर होकर 71.49 पर पहुंच गया। इसके जरिए इंपोर्ट महंगा हुआ और सोने के रेट बढ़ गए। भारत में आज के सोने भाव से रुबरु होने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 120 रुपए की तेजी के साथ 34,650 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला वाला सोना 80 रुपए की तेजी के साथ 34,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। भारत के चांदी के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं चांदी हाजिर का भाव 70 रुपए की तेजी के साथ 41,475 रुपए पर पहुंच गया। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 54 रुपए की तेजी के साथ 40,130 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के सिक्कों का भाव स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल 83 हजार रुपए और बिकवाल 84 हजार रुपए पर रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
