भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में कारोबार कर रहीं ई-वॉलेट कंपनियों को बड़ी राहत दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में कारोबार कर रहीं ई-वॉलेट कंपनियों को बड़ी राहत दी है। RBI ने इन ई-वॉलेट कंपनियों को अपने ग्राहकों को केवाईसी (Know Your Customer) कराने के लिए छह महीने का समय और दिया है। RBI के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा PayTm और Amazon जैसी बड़ी कंपनियों को होगा। आपको बता कि आरबीआई द्वारा बैंकों के लिए ग्राहकों से केवाईसी भरवाना अनिवार्य किया गया है।

छह महीने का समय मिला और
RBI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) का कार्य करने वाली कंपनियों को अपने ग्राहकों को केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए RBI ने 28 फरवरी तक की समय सीमा तय की थी। लेकिन इस समयसीमा तक कंपनियां बड़ी संख्या में अपने ग्राहकों को केवाईसी नहीं करा पाई थीं। इसके बाद कंपनियों ने RBI से केवाईसी कराने के लिए और समय देने की मांग की थी।
कंपनियों की इस मांग के बाद RBI ने इनको छह महीने का और समय दे दिया है। साथ ही RBI ने इन कंपनियों को केवाईसी पूरा कराने के लिए वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करने को भी कहा है।
इन्हें होगा ज्यादा फायदा
RBI की ओर से केवाईसी पूरा कराने के लिए छह माह का और समय दिए जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा Paytm, MobiKwik, Flipkart, PhonePe और Amazon जैसी कंपनियों को होगा। यह कंपनियां वित्तीय लेन-देन के अलावा गुड्स पर्चेज का कार्य भी करती हैं।
क्या है केवाईसी?
केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक को अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि "नो योर कस्टमर" यानि अपने ग्राहक को जानिये। बैंक तथा वित्तीय कम्पनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं।
इंदरा नूई अमेजन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल
वहीं दूसरी तरफ पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदरा नूई अमेजन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो गई हैं। ऑनलाइन रिटेल कंपनी की तरफ से इसकी घोषणा की गई। अक्टूबर, 2018 में पेप्सिको से इस्तीफा देने वाली नूई अमेजन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला हैं। इससे पहले फरवरी की शुरुआत में स्टारबक्स की एक्जेक्यूटिव रोसलिंड ब्रेवर भी बोर्ड में शामिल हुई थीं।
व्हाइट हाउस नूई के नाम पर विचार कर रहा
वहीं इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए व्हाइट हाउस इंदिरा नूई के नाम पर विचार कर रहा है। जबकि खबर के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने 'नूई को प्रशासनिक सहयोगी' बताया है। इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं। सूत्रों ने कहा कि विश्वबैंक प्रमुख के चयन की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications