देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल(petrol-diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी की।
देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल(petrol-diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी की। अंतररराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमतों के 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने का असर भारतीय बाजारों पर जारी है। बता दें कि मंगलवार को आईओसीएल (IOCL)पेट्रोल की कीमत में 9 से 15 पैसे और डीजल की कीमतों में 12 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी की।

महानगरों के पेट्रोल के भाव
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 71.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा 15 पैसे महंगा होकर 73.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 9 पैसे की तेजी के बाद 77.29 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 74.41 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
महानगरों के डीजल के भाव
इस बात की जानकारी दें कि राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 66.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में इसमें सबसे ज्यादा 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 68.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में यह 13 पैसे बढ़कर 70 रुपए के स्तर को पार करते हुए 70.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में डीजल 13 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 70.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अपने शहर के डीजल का भाव यहां देखें।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट
वहीं मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market)में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दिखी। सुबह के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 64.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर WTI क्रूड भी 0. 49 फीसदी की गिरावट के साथ 55.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications