मंगलवार को सोना 60 रु टूटकर 34,530 रु प्रत‍ि 10 ग्राम पर आया

मंगलवार को स्थानीय मांग कम होने तथा विदेशी बाजारों की नरमी से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

स्थानीय मांग कम होने तथा विदेशी बाजारों की नरमी से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 195 रुपए गिरकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Gold Rate Todays 26th Feb In Metrocities

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों की नरमी तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कम होने से सोने के भाव गिरे हैं। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग नरम होने से चांदी कमजोर हुई है। भारत में आज के साने के भाव जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत गिरकर 1,326.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.16 प्रतिशत गिरकर 15.93 डॉलर प्रति औंस रही। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत वाला सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40 रुपए टूटकर 34,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 26,600 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। भारत में चांदी के भाव जानने के ल‍िए यहां क्‍लिक करें

चांदी हाजिर 195 रुपए गिरकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 314 रुपए की गिरावट के साथ 40,076 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि चांदी के सिक्कों में तेजी देखी गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: एक-एक हजार रुपए मजबूत होकर 83 हजार रुपए और 84 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+