प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत छोटे किसानों के बैंक अकाउंट में केंद्र सरकार सालाना 6 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर करेगी। इस रकम को 3 किश्तों में ट्रांसफर किया जाएगा। योजना की पहली सभी पात्र किसानों के खाते में 31 मार्च 2019 तक आ जाएगी।

बता दें कि 31 मार्च तक केंद्र सरकार के पास सभी पात्र किसानों का डेटा पहुंच जाएगा। किसानों का डेटा मिलने के बाद दूसरी किश्त भी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही ट्रांसफर करने की योजना सरकार ने बनाई है। एक बार पूरा डेटा मिलने के बाद आसानी से सभी किसानों के अकाउंट में ये रकम तुरंत ट्रांसफर की जा सकेगी। इस तरह छोटे किसानों को 4 हजार रुपए की मदद मिल जाएगी।
वहीं मॉनसून से पहले ये 4 हजार रुपए की मदद कई छोटे किसानों के लिए मददगार होगी। आमतौर पर किसानों को मॉनसून से पहले ज्यादा रकम की दरकार होती है। वो इस दौरान खाद, बीज और फसल बोने की तैयारी करते हैं।
1 करोड़ से ज्यादा किसानों को रकम ट्रांसफर
हालांकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पहले दिन ही 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को रकम ट्रांसफर कर दी गई। पश्चिम बंगाल और कुछ कांग्रेस शासित राज्य केंद्र सरकार को छोटे किसानों का डेटा नहीं दे रहे हैं। इस कारण इन राज्यों के किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।
इस योजना के दायरे में भारत के कुल 12 करोड़ किसान आएंगे। बीजेपी शासित अधिकतर राज्यों ने अपने किसानों का डेटा भेज दिया है। योजना के तहत केंद्र सरकार पर सालाना 75 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ये पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को फायदा
स्कीम का फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। इसका एलान अंतरिम बजट में किया गया था। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारी और इनकम टैक्स देने वाले पात्र नहीं होंगे। इसके लिए सरकार ने https://pmkisan.nic.in वेबसाइट भी लॉन्च की है। पीएम किसान योजना के लिए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और जमीन का जानकारी जरूरी है।
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है। इस योजना के तहत हर साल करीब 75 हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में सीधा पहुंचने वाले हैं। देश के वो 12 करोड़ छोटे किसान, जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम भूमि है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने ये भी कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। उसी मंत्र को इतने साल बाद किसान के घर तक, किसान के खेत तक, किसान की जेब तक पहुंचाने का काम हो रहा है। आजादी के बाद किसानों से जुड़ी ये सबसे बड़ी योजना आज उत्तर प्रदेश की पवित्र धरती से मेरे देश के करोड़ों किसानों भाइयों के आशीर्वाद से शुरुआत हो रही है
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications