स्थानीय जेवराती मांग निकलने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चमककर 34,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
स्थानीय जेवराती मांग निकलने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चमककर 34,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी से चांदी भी 140 रुपए उछलकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना चांदी के दाम
लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को सप्तांहात पर तेजी के साथ 1,327.35 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त में 1,330.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 15.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। भारत में सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
चांदी की कीमतों में 140 रुपए की बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 90 रुपए चमककर 34,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 34,440 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,600 रुपए पर टिकी रही। इस दौरान चांदी में भी बढ़त रही।
वहीं औद्योगिक मांग निकलने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी से चांदी हाजिर 140 रुपए महंगी होकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 510 रुपए की तेजी में 40,670 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की तेजी में क्रमश: 83 हजार और 84 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
रुपए में दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,590, सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,440, चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 41,500, चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,670 जबकि सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 83,000, सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :84,000, गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,600
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications