पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जी हां शुक्रवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई।
पेट्रोल(petrol) और डीजल(diesel) के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol and diesel rate)में वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में फिर पेट्रोल 14 पैसे और कोलकाता में 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बात की भी जानकारी दे कि पिछले 10 दिन में पेट्रोल (petrol)के दाम में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

बता दें कि डीजल (diesel) के भी दाम में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है, जिससे फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। आप अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां जरूर क्लिक करें।
हालांकि इंडियन ऑयल (indian oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.29 रुपये, 73.39 रुपये, 76.93 रुपये और 74.02 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों (metrocities)में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 66.48 रुपये और 68.27 रुपये प्रति लीटर, 69.63 रुपये और 70.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
पेट्रोल(petrol) के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 67.1 रुपए, 70.57 रुपए, 75.03 रुपए, 74 रुपए और 74.06 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। अगर आप अपने शहर के बढ़ते डीजल के दाम से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
इस बात से आपको अवगत करा दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट(international market) में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
