सोने के भाव में आज बड़ी गिरावट आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोना आज सस्ता हो गया।
सोने के भाव में आज बड़ी गिरावट आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोना आज सस्ता हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 330 रुपए गिरकर 34,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट आई।
शुक्रवार को चांदी का भाव 300 रुपए गिरकर 41,360 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्री की कम मांग रही। ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में कमजोरी आई। इसका असर भारत पर भी पड़ा। इस कारण ज्वेलर्स और रिटेलर्स ने कम खरीदारी की। भारत में आज के सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने के रेट में गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1325.24 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 15.80 डॉलर प्रति औंस रहा। स्थानीय बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 330-330 रुपए गिरकर क्रमश: 34,500 और 34,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कल सोने के भाव में 360 रुपए की तेजी आई थी। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चांदी के सिक्के में भी 1 हजार रुपए की गिरावट
आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,600 रुपए पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर 300 रुपए की गिरावट के साथ 41,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 343 रुपए की गिरावट के साथ 40,158 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के सिक्के में भी 1 हजार रुपए की गिरावट आई। सिक्का लिवाल 82 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 83 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
