नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लाभार्थी किसानों के खातों में पहली किश्त जारी कर प्रत्यक्ष आय सहायता योजना पीएम-किसान का उद्घाटन कर सकते हैं। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी रविवार को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उसी दौरान लाभार्थी किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किस्त इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्तांतरित करेंगे। पहली किस्त में पैसा पाने ज्यादातर उत्तर प्रदेश के किसान होंगे।

यूपी में किसानों का डेटा अपडेट करन का काम जारी
उत्तर प्रदेश सरकार लाभार्थी किसानों के डेटा को शुक्रवार तक अपलोड करने का काम युद्ध स्तर पर कर रही है। भाजपा सरकार का इरादा सभी लाभार्थी किसानों के खाते में चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले ही पहली किश्त की रकम का हस्तांतरण करना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं कि दो हेक्टेयर से कम के उन सभी किसानों का जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं, 24 फरवरी से पहले हर हालत में डाटा फीड कर दें। डाटा फीड करने के लिए कई जिलों में आपरेटरों को हायर किया गया है, जिससे काम समय से पूरा किया जा सके। कई जिलों में हायर किए गए आपरेटरों की संख्या 100 से ज्यादा तक है।
ऐसे जाएगा बैंक खाते में सीधा पैसा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के खातों में जाएगा। इसके लिए डाटा फीडिंग के दौरान औपचारिका पूरी की जा रही है। डाटा ऑपरेटर किसानों के नाम और उनके बैंक खाते को फीड करने का कार्य कर रहे हैं। इसमें बैंक आईएफएससी कोड फीड करना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा किसानों से आधार नंबर भी लिया जा रहा है। जिन किसानों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें आधार बनवाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए जरूरी है कि क्यों कि इस योजना की दूसरी किस्त तभी मिलेगी जब किसान अपना आधार नंबर इस योजना के लिए दर्ज करा देंगे।
इन किसानों को मिलेगा फायदा
पीएम-किसान (PM-Kisan) का फायदा उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो। किसानों के पास आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जरूरी है। हालांकि बिना आधार के भी पहली किश्त का भुगतान होगा। योजना में किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 1 फरवरी के भूलेख आंकड़ों के आधार पर राशि मिलेगी। योनजा का फायदा लेने के लिए किसानों को शपथ पत्र भी देना होगा। गलत जानकारी देने पर सम्मान राशि की वसूली होगी।
ये है ऑनलाइन पोर्टल
केन्द्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए एक पोर्टल लॉन्च कर दिया। http://pmkisan.nic.in पर योजना से जुड़े सारे नियम जारी कर दिए गए हैं। इस पोर्टल पर लोकर कोई भी देख सकता है कि वह इस योजना का लाभ पा सकता है या नहीं। बजट में सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की घोषणा की थी। इसी योजना का लाभ देने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। राज्य सरकारें इसमें किसानों का नाम डालेंगी। जैसे ही राज्य सरकारें किसानों का नाम इस पोर्टल में डालेंगी संबंधित किसान उसे देख सकेंगे। राज्यों से कहा गया है कि वे लाभार्थियों की सूची इस पोर्टल पर 25 फरवरी तक अपलोड कर दें। जिससे उन्हें मार्च की शुरुआत में ही 2000 रुपये का पहली किस्त के रूप में भुगतान किया जा सके।
जानें किन लोगों को इस स्कीम का नहीं मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य सांसद, विधायक या सरकारी नौकरी में होगा। यही नहीं पीएम-किसान (PM-Kisan) का लाभ उन लोगों को भी नहीं मिलेगा जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में इनकम टैक्स दिया होगा। इसके अलावा सरकार ने पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना के दायरे से उन लोगों को भी बाहर कर दिया है, जो प्रोफेशनल काम करते हैं और इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। इसमें डॉक्टर, वकील और अन्य ऐसे ही काम करने वाले प्रोफेशनल शामिल हैं।
इनको भी नहीं मिलेगा फायदा
जो किसान अभी या पहले संवैधानिक पद पर रहे हों उन किसानों को पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना का फायदा नहीं मिलेगा। मौजूदा समय में जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर योजना से बाहर रखे गए है। साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर सरकारी कर्मचारी को इसका फायदा नहीं मिलेगा। 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पानेवाले पेंशनधारक को भी इस योजना से अलग रखा गया। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, आर्किटेक्ट और आयकर भरने वाले इस योजना से बाहर होंगे।
अंतरिम बजट में आई थी पीएम सम्मान निधि योजना
अंतरिम बजट में, मोदी सरकार ने पीएम सम्मान निधि योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक की जमीन रखने वाले 12.5 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों के लिए 6,000 रुपये सालाना की प्रत्यक्ष आय मदद मुहैया कराने की घोषणा की थी। यह पैसा साल में तीन बार में किसानों के खातों के खाते में डाला जाएगा। इसकी पहली किस्ता 2000 रुपये पाने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य नहीं किया गया है। लेकिन किसानों को दूसरी किस्त लेने के लिए अपना आधार नंबर बैंक खाते में देना जरूरी होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications