जियो समेत अन्य प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए अपने प्लान में बदलाव कर रही है। जी हां आपको बता दें कि टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पॉप्युलर 349 रुपये
जियो समेत अन्य प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए अपने प्लान में बदलाव कर रही है। जी हां आपको बता दें कि टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पॉप्युलर 349 रुपये वाले प्लान को रिवाइज कर दिया है। जिसके तहत अब न सिर्फ यूजर्स को ज्यादा डेटा मिलेगा, बल्कि प्लान की वैलिडिटी भी ज्यादा दी जाएगी।
कंपनी ने 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 54 दिनों से बढ़ाकर 64 दिनों तक कर दी है। यानी अब बीएसएनएल के यूजर्स 10 दिन एक्स्ट्रा कंपनी की सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं, इस प्लान में अब ग्राहकों को हर रोज 1GB डेटा के बजाय 3.2GB डेटा दिया जाएगा।

बता दें कि कंपनी ने रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री के बाद 2016 में 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। शुरुआत में कंपनी ने इस प्लान को 70 दिन की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 54 दिनों के लिए कर दिया गया था। BSNL के इस प्लान में प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस के अलावा हर रोज 1GB डेटा दिया जाता था।
हालांकि अब कंपनी ने इसकी वैलिडिटी 64 दिनों की कर दी है। यानी अब बीएसएनएल के यूजर्स को 64 दिनों तक हर रोज 3.2GB डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा दी जाएगी। ध्यान रहे दिल्ली और मुंबई सर्कल इस प्लान के क्षेत्र में नहीं आते हैं।
इतना ही नहीं इस पूरे प्लान में कुल 204.8 जीबी डेटा मिलता है। बीएसएनएल इस वक्त अपने प्रीपेड प्लान्स पर अतिरिक्त डेटा ऑफर दे रही है। इसके तहत यूजर्स को 2.2 जीबी एक्सट्रा डेटा रोजाना मिलता है। ये ऑफर 30 अप्रैल 2019 तक ही उपलब्ध है। नए बदलाव के साथ इस प्लान को देशभर में लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने हाल में ही 98 रुपए के प्लान को भी रिवाइज किया है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है।
जियो भी दे रहा 349 का प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 105 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। वहीं, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
