सैन फ्रांसिस्को। चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुआवेई (Huawei) अपने प्रतिद्वंदियों और खासतौर से एप्पल (Apple) के चीन के आपूर्तिकर्ताओं की प्रौद्योगिकी चुराने में शामिल रही है। इस सिलसिले में एक 'संदिग्ध रणनीति के पैटर्न' का पता चला है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यहां जारी रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि, ट्रेड सीक्रेट की चोरी प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच कोई नई बात नहीं है, लेकिन हुआवेई (Huawei) के खिलाफ 'गुप्त सूचना प्राप्त करने के लिए एक विस्तृत प्रणाली' के इस्तेमाल का आरोप है।

ऐसे पकड़ में आया मामला
रिपोर्ट के अनुसार, हुआवेई (Huawei) का एक इंजीनियर जो स्मार्टवॉच परियोजना का प्रभारी था, उसने एप्पल (Apple) वॉच के लिए हार्ट रेट सेंसर बनाने वाले एक आपूर्तिकर्ता को खोज कर उससे संपर्क किया और एप्पल वॉच की प्रौद्योगिकी की जानकारी मांगी। एप्पल (Apple) के हार्ट रेट सेंसर को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से मंजूरी मिली है। आपूर्तिकर्ता के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, "हुआवेई (Huawei) का इंजीनियर आपूर्तिकर्ता के साथ हुआवेई के चार शोधकर्ताओं के साथ मिला और उन पर एप्पल वॉच से जुड़ी जानकारी देने के लिए दवाब डाला।" आपूर्तिकर्ता ने आगे कहा, "उन्होंने कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।"
चोरों को पुरस्कृत करती हैं चीनी कंपनियां
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, हुआवेई (Huawei) एक औपचारिक कार्यक्रम चलाती है] जिसके तहत उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है, जो दूसरी कंपनियों के राज चुराकर लाते हैं। इसमें लाई गई जानकारी के मूल्य के आधार पर बोनस भी दिया जाता है।
हिरासत में ली गईं थी हुआवेई की सीएफओ
अमेरिकी न्याय विभाग ने हुआवेई (Huawei) और उसकी हिरासत में ली गई मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोऊ पर बैंक धोखाधड़ी, न्याय में बाधा डालने और प्रौद्योगिकी की चोरी करने जैसे कई आरोप लगाए हैं। जबकि हुआवेई और मेंग दोनों ने आरोपों से इनकार किया है। हुआवेई (Huawei) के एक प्रवक्ता ने रिपोर्ट का जवाब देते हुए कहा, "अनुसंधान और विकास के क्रम में, हुआवेई के कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों की खोज और उपयोग करना चाहिए। साथ ही हमारे व्यापार-आचरण दिशानिर्देशों के मुताबिक तीसरे पक्ष की बौद्धिक संपदा का सम्मान करना चाहिए।"
एप्पल मैकबुक प्रो की नकल का लगा था आरोप
हुआवेई ने कथित तौर पर मैकबुक प्रो के एक घटक की भी नकल की। कंपनी ने अपने मेटबुक प्रो के लिए एक कनेक्टर का निर्माण किया, जो कि 2016 से एप्पल (Apple) के मैकबुक प्रो में उपयोग किए जाने वाले के समान था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
